समस्तीपुर : हसनपुर प्रखंड क्षेत्र में पृथ्वी दिवस पर मनरेगा से लगाए गए हजारों पौधे


अश्वनी कुमार, समस्तीपुर 


समस्तीपुर  : जिले के हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न  पंचायतों में मनरेगा के तहत बिहार पृथ्वी दिवस के मौके पर  पौधारोपण किया गया। इस मौके पर हजारों फलदार व छायादार पौधे का पौधारोपण किया गया। मनरेगा विभाग के द्वारा बिहार सरकार की महत्वकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली अभियान के तहत मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में हजारों पौधे लगाए गए। जिसमें बरगद,पीपल,महोगनी आदि शामिल है। इस बाबत पीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार की जो योजना है उससे लोगों को काफी फायदा मिलता है, पेड़ पौधे लगाने के कारण पर्यावरण स्वच्छ रहता है और प्रदूषण पर भी नियंत्रण रहता है साथ ही लोगों को इन पेड़ से लड़की, फल और अन्य लाभ प्राप्त होते हैं। मौके पर जेई अरुण कुमार, रोजगार सेवक राजीव कुमार, ललन राम, कैलाशपति यादव, राजीव कुमार सिंह, उमेश कुमार साहू मुखिया चंदा देवी व अन्य उपस्थित रहे।

  

Related Articles

Post a comment