सारण पुलिस को बड़ी सफलता मिली मकेर थानान्तर्गत 3 लूटकांड में 4 अपराधी गिरफ्तार।।




सारण:-मकेर  थानान्तर्गत चंदीला बाईपास स्थित  रविशंकर कुमार, पिता- वीरेंदर पंडित, सा०- दादनपुर, थाना- मकेर, जिला- सारण के आटा मिल दुकान  से  04 अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर  16000 रुपया कैश एवं 02 मोबाईल लूट की घटना को कारित किया गया था | इस संबंध में मकेर थाना कांड संख्या- 188/24, दिनांक- 11.07.2024, धारा- 309(4) BNS दर्ज कर अनुसन्धान प्रारंभ किया गया | तकनिकी अनुसंधान एवं मानवीय आसूचना के आधार पर 1. संतोष कुमार, पिता- अरुण कुमार भगत, सा०- बहिलबाड़ा, थाना- सरैया, जिला- मुजफ्फरपुर  2. मुन्ना कुमार, पिता- अशोक भगत, सा०- बहिलबाड़ा, थाना- सरैया, जिला- मुजफ्फरपुर एवं 3. अभिषेक कुमार, पिता- रविन्द्र राम, सा०- बहिलबाड़ा, थाना- सरैया, जिला- मुजफ्फरपुर   को छापामारी कर गिरफ़्तार किया गया | पूछताछ के क्रम में  पकडाये तीनों अपराधियों  द्वारा मकेर थाना कांड संख्या- 38/24 में सोना- चांदी के जेवर, पैसा  और मोबाईल लूट कांड  एवं मकेर थाना कांड संख्या- 172/24 में  CSP संचालक से 50000 रुपया कैश व  01 लैपटॉप की लूटकांड  में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है  | इनके निशानदेही पर  लूट की  02 मोबाईल, 01 अन्य मोबाईल, 01 लैपटॉप, 01 घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं घटना के समय अपराधियों द्वारा पहने कपडे बरामद किये गये हैं | पकडाये अपराधियों की निशानदेही पर 01 अन्य सहयोगी 4. धीरज कुमार, पिता- हरेन्द्र महतो, सा०- समस्तपुर, थाना- पारू, जिला- मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार किया गया तथा इनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 पिस्टल, 13 जिन्दा कारतूस,01 मोबाईल एवं 01 मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है | इस संबंध में मकेर  थाना कांड संख्या– 203/24, दिनांक–25.07.2024,  धारा- 317(5) BNS एवं 25(1-b)a/26 आर्म्स एक्ट  दर्ज  किया गया है |  घटना में संलिप्त अन्य अपराधियो की गिरफ़्तारी हेतु  छापामारी की जा रही है |  

 गिरफ्तार अभियुक्त :-

  1. संतोष कुमार, पिता- अरुण कुमार भगत, सा०- बहिलबाड़ा, थाना- सरैया, जिला- मुजफ्फरपुर |

2. मुन्ना कुमार, पिता- अशोक भगत, सा०- बहिलबाड़ा, थाना- सरैया, जिला- मुजफ्फरपुर |

3. अभिषेक कुमार, पिता- रविन्द्र राम, सा०- बहिलबाड़ा, थाना- सरैया, जिला- मुजफ्फरपुर   |

4. धीरज कुमार, पिता- हरेन्द्र महतो, सा०- समस्तपुर, थाना- पारू, जिला- मुजफ्फरपुर |

 जब्त/बरामद सामान :

1. लूट में प्रयुक्त  मोटरसाइकिल :- 02,   2. लैपटॉप :- 01,   3. पिस्टल :- 01,   

4. जिन्दा कारतूस:- 13, 5.  मोबाईल :- 04              

 छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी :-

रविरंजन कुमार, पु०अ०नि०-सह -थानाध्यक्ष मकेर थाना, पु०अ०नि० अखिलेश कुमार,  प्र०पु०अ०नि० विक्रम कुमार, मकेर  थाना एवं सि०- 275 विकाश कुमार  जिला आसूचना इकाई।।

  

Related Articles

Post a comment