श्रावणी मेला की तैयारी का निरीक्षण करने पहुंचे भागलपुर के डीएम और एसएसपी, कहा 'इस बार नहीं होनी चाहिए कोई कमी...'

भागलपुर: भागलपुर के अजगैवीनाथ धाम में 30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की शुरुआत हो रही है। इस मेले में देश विदेश से लाखों भक्त भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने पहुंचते हैं। अजगैबीनाथ धाम से जल लेकर लगभग 108 किलोमीटर की लंबी पैदल यात्रा तय कर देवघर पहुंच कर भोलेबाबा का जलाभिषेक करते हैं। श्रावणी मेला की तैयारी के मद्देनजर भागलपुर के डीएम नवल किशोर चौधरी, एसएसपी प्रमोद कुमार यादव जिला व प्रखंड के सभी आला अधिकारियों के साथ नमामि गंगा घाट पहुंचे। इस दौरान डीएम ने सभी विभाग के अधिकारियों को श्रावणी मेला उद्घाटन स्थल, गंगा घाट, कांवड़ियों के ठहराव स्थल, बिजली, पानी, शौचालय, चेकिंग रुम की व्यवस्था ससमय दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि 30 जुलाई से श्रावणी मेला प्रारंभ होगा। सुल्तानगंज के अजगैवीनाथ धाम में प्रत्येक दिन लाखों की संख्या में कांवड़िया आते हैं। यहां स्नान कर उत्तर वाहिनी गंगा से जल लेकर झारखंड के देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम में जल चढ़ाते हैं। डीएम ने कहा कि कांवड़ियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। इसके लिए अजगैवीनाथ गंगा घाट, ठहराया स्थल का निरक्षण कर जायजा लिया। उदघाटन स्थल, जर्मन हेंगर, गंगा घाट में लगने वाले चौकी,दुकानें, बिजली, पानी, शौचालय को दुरुस्त करने का निर्देश दिये गया है।

भागलपुर के एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि कांवड़ियों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था दिलाने के  लिए पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल की तैनाती की जाएगी। ताकि कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो। इस दौरान डीडीसी प्रदीप सिंह, एसडीओ विकास कुमार, इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार, बीडीओ संजीव कुमार, सीओ अनुज कुमार झा, बिजली विभाग के एसडीओ मधुरंजन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment