महिला कॉलेज पूर्णियाँ में चल रहा है छात्र समस्या निवारण दरबार : छात्र जदयू पूर्णियाँ


छात्र जदयू पूर्णियाँ की नेत्री अंकिता मंडल के अध्यक्षता में पूर्णियाँ महिला कॉलेज में छात्राओं के लिए लगाया गया छात्र समस्या निवारण दरबार और सैकड़ो छात्राओं के समस्या को सुन कर सभी के समस्या का निवारण त्वरित हुआ। अंकिता मंडल ने कहा की हमारी संगठन के द्वारा लगाया गया छात्र समस्या निवारण दरबार निरंतर अलग अलग कॉलेज में लग रही हैं इसी सिलसिले में आज से पूर्णियाँ महिला कॉलेज में लगी हैं। अंकिता मंडल ने कहा की अगर कोई भी छात्र-छात्राओं को किसी भी तरह के समस्या से परेशानी है तो छात्र समस्या निवारण दरबार में पहुंच कर अपना समस्या को बताएं और निवारण कराएं। वहीं छात्र जदयू नेत्री ज्योति कुशवाहा ने कहा की छात्राओं के समस्या निवारण दरबार सुबह 11 बजे शाम 4 बजे तक लगती हैं हम लोग खुद बैठ कर समस्या को सुनते है और आए हुए समस्या को निवारण कराते हैं, यही मुख्य उद्देश्य हैं। लगातार हमारी संगठन छात्र जदयू पूर्णियाँ छात्रों के लिए संघर्ष और सकारात्मक पहल कर रही हैं छात्र समस्या निवारण दरबार में आए हुए समस्या को समय से निवारण कराने से छात्रों में काफ़ी खुशी हैं। वहीं छात्र जदयू पूर्णियाँ के जिला अध्यक्ष श्री अंकित झा ने कहा की लगातार कारवां बढ़ा रहे हैं, छात्र समस्या निवारण दरबार लगाने से छात्रों में अपने काम को कराने की उम्मीद जगी हैं। बहुत अच्छा लग रहा हैं छात्रों की प्रशंसा सुन के काम करने में हमारी संगठन के सभी साथी को सकारात्मक ऊर्जा मिल रहा हैं। वहीं छात्र जदयू पूर्णियाँ के वरिष्ठ नेता अमन श्रीवास्तव ने कहा की 3 दिन लगातार यह छात्र समस्या निवारण दरबार महिला कॉलेज में लगेगा और छात्राओं के समस्या को सुन के उचित पहल किया जा रहा हैं। वहीं अमन श्रीवास्तव ने कहा की यह दरबार लगाने से छात्रों को काफी सुविधा मिल रही है ऐसा सोच और कार्य हमारी संगठन ही कर रही हैं छात्रों को अगर कोई समस्या है जिनके लिए परेशान है बिंदास हो कर छात्र जदयू द्वारा लगाया गया छात्र समस्या निवारण दरबार में पहुंच जाएं आपके समस्या का निवारण किया जाएगा। वहीं छात्र जदयू पूर्णियाँ के नेता मोनू कुमार ने कहा की छात्र समस्या निवारण दरबार लगाने से छात्रों का बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा हैं और आए हुए उनके समस्या को जल्द से जल्द निवारण भी करा दिया जाता हैं जिससे छात्रों को उम्मीद भी जगी की उनके भी समस्या को सुनने वाला कोई हैं और सुन कर निवारण भी कराने वाला ये उम्मीद और भरोसा जगी है। वहीं साजिम आलम ने कहा है की हमारी संगठन की प्राथमिकता ही है छात्रों के लिए उनके साथ मदद के लिए हमेशा अडिग रहे। वहीं छात्रा सुप्रिया कुमारी ने कहा की मैं अपना समस्या ले कर आई थी बहुत जल्दी समाधान करवा दिया गया बहुत अच्छा लगा की हमलोग के लिए भी कोई सोचने वाला संगठन हैं। वहीं इस कार्यक्रम में अंकिता मंडल, ज्योति कुशवाहा, अंकित झा, अमन श्रीवास्तव, प्रीति कुमारी, नेहा कुमारी, साक्षी कुमारी, खुशी कुमारी, निशा कुमारी, पूजा कुमारी, मोनू कुमार, राजदीप कुमार, सजीम आलम, अनामिका कुमारी, नीतीश गुप्ता, अजीत साह, कौशल कुमार आदि उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment