सुभाषचन्द्र यादव ने किया भाजपा का सदस्य बनने का अपील



भाजपा ही देश, राज्य और जनता का विकास करने वाली एकमात्र पार्टी : सुभाषचंद यादव


अश्वनी कुमार, समस्तीपुर 


समस्तीपुर :  हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सह हसनपुर प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख सुभाष चन्द्र यादव ने हसनपुर विधानसभा में जोर शोर से भाजपा का सदस्यता अभियान चलाते हुए लोगों से अपील किया कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता लेने के लिए अपने मोबाइल फोन से 8800002024 पर मिस्ड कॉल करना है। मिस्ड कॉल देने पर एस एम एस द्वारा आपको एक लिंक प्राप्त होगा। जब आप लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपसे फोन नम्बर मांगा जायेगा और जब आप फोन नम्बर सेन्ड करेंगे तो आपको ओ टी पी का आप्शन आयेगा तो आपको फोन नम्बर लिखकर सेन्ड ओ टी पी पर क्लिक करना है और दिए गए फोन नम्बर पर ओ टी पी आएगा। ओ टी पी नम्बर लिखकर सबिट करेंगे तो एक फार्म प्राप्त होगा जिस पर अपना नाम, पता, फोटो, लोकेशन, ई मेल, पिनकोड आदि डालकर सबिट कर लेगें। उसके बाद रेफरल कोड मांगेगा। आप रेफरल कोड में यू ओ के एक्स ओ ओ डाल कर क्लिक करेंगे उसके बाद समिट करते ही आपका सदस्यता कार्ड प्राप्त हो जाएगा। इसी प्रक्रिया के तहत आप सभी भाजपा परिवार का सदस्य बनें एवं अपने आस पास के लोगों को भाजपा परिवार का सदस्य बनाएं। वहीं सदस्यता अभियान हसनपुर पश्चिमी मंडल क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष ऋषिराज सिंह के नेतृत्व में भाजपा टीम जोर शोर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है,  रविवार को युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सौरभ पंत के द्वारा हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चन्द्र यादव के समक्ष प्रीतम कुमार उर्फ बाबा को युवा मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मौके पर प्रीतम कुमार ने कहा की पार्टी के द्वारा मुझे जो दायित्व दिया गया उसे हम पार्टी के प्रति निष्ठापूर्वक अपने दायित्व का निर्वाहन करेंगे। सदस्यता अभियान कार्यक्रम में आईटी सेल के संयोजक श्याम सुंदर पासवान, मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकर राय, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष चंदन कुमार, देवरा शक्ति केन्द्र प्रमुख रवींद्र प्रसाद सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  

Related Articles

Post a comment