

मकेर थानान्तर्गत सी०एस०पी० संचालक के साथ हुए लूट की घटना का सफल उद्भेदन: 01 अभियुक्त गिरफ्तार
- by Raushan Pratyek Media
- 24-Apr-2025
- Views
दिनांक- 23.02.25 को मकेर थानान्तर्गत कुछ अज्ञात अपराधियों के द्वारा सी०एस०पी० संचालक से लूट-पाट की घटना कारित की गयी थी। जिस संबंध में सी०एस०पी० संचालक के लिखित आवेदन के आधार पर मकेर थाना कांड सं0-37/25, दिनांक-23.02.25, धारा-304(2) बी०एन०एस० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में पूर्व में 02 अभियुक्तों को इस कांड में रिमांड कर मकेर थाना कांड सं0-48/25 में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। कांड के अग्रतर अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर इस कांड में संलिप्त 01 अन्य अभियुक्त सूरज कुमार, पिता रविन्द्र सिंह, साकिन सगुनी, थाना परसा, जिला- सारण को गिरफ्तार किया गया है। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
> गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :-
1. सूरज कुमार, पिता- रविन्द्र सिंह, साकिन सगुनी, थाना परसा, जिला- सारण।
➤ जप्त सामानों की विवरणी :-
1. मारफो डिवाइस
> टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी :-
थानाध्यक्ष, मकेर थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी।
सारण पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर...

Post a comment