गर्मी की छुट्टी बच्चों के लिए बनेगा फन मोमेंट, 20 दिवसीय समर कैंप में मचायेंगे धूम
- by Manjesh Kumar
- 31-May-2026
- Views
पूर्णिया: गर्मी की छुट्टी आते ही बच्चे इसे पूरी तरह इंज्वॉय करना चाहते हैं। ऐसे में किलकारी बच्चों को एक बेहद स्वस्थ कौशल विकास को बढ़ावा देने के साथ साथ बच्चों के संपूर्ण मनोरंजन का ख्याल रखते हुए समर कैंप आयोजित कर रही है। इसके माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चे राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बना रहे हैं। इसके मद्देनजर प्रमंडलीय बाल किलकारी परिसर में बीस दिवसीय चक धूम धूम समर कैंप का शुभारंभ हुआ। प्रमंडलीय समन्वयक राकेश रोशन सहित अन्य कर्मियों ने संयुक्त रूप से मिलकर उद्घाटन किया।
इस दौरान बच्चों ने गीत संगीत की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। इस समर कैंप में बच्चों के द्वारा बनाए गये कलाकृति का भी प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा बच्चों ने गोल-गप्पे, चाट और शर्बत सहित अन्य चीजों का स्टाल लगाया। जिसका लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। समर कैंप में स्थानीय स्तर के प्रशिक्षक बच्चों को विभिन्न विधाओं की ट्रेनिंग देंगे। पहली बार रोप डांस को शामिल किया जा रहा है। बच्चों में काफी उत्साह है। किलकारी के प्रमंडलीय समन्वयक रोशन कुमार ने बताया कि समर कैंप के लिए लगभग एक हजार बच्चों ने एडमिशन लिया। उन्होंने कहा कि इस कैंप के माध्यम से बच्चों को गीत, संगीत नृत्य, फन गेम सहित कला के विभिन्न विधा के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।


Post a comment