जननायक सह पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न दिए जाने का निर्णय एक गौरवमयी क्षण । :- राजकुमार राय,पूर्व विधायक


अश्वनी कुमार, समस्तीपुर


समस्तीपुर(हसनपुर/बिथान):- बिहार राज्य सहित भारत देश के महान विभूति सह जननायक के नाम से प्रसिद्ध पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी के 100 वीं जन्म शताब्दी दिवस के अवसर पर उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिकता वाले पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का निर्णय भारतीय इतिहास के लिए एक गौरवमयी क्षण है। उक्त बातें समस्तीपुर जिला जद यू के मुख्य प्रवक्ता सह हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के  पूर्व विधायक राजकुमार राय ने कही । उन्होंने बताया की जननायक के नाम से प्रसिद्ध  बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी के सादगी एवम स्वाभिमानी स्वभाव के सभी लोग कायल थे। पूर्व विधायक ने बताया की उनके राजनीतिक एवम सामाजिक जीवन ने पूरे देश की राजनीति पर एक अमिट छाप छोड़ी है जिसका अनुकरण कर सभी समाजवादी विचारधारा के राजनेता आज भी उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित हो रहे है। जननायक के आरक्षण नीति के कारण ही आज देश के अति पिछड़े,पिछड़े तथा शोषित एवम वंचित  समाज के लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए सभी राजनीतिक दल आज अपने अपने स्तर से प्रयासरत है।साथ ही बिहार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  जी ने भी उनके द्वारा सुझाए गए मार्ग का अनुकरण करते हुए बिहार राज्य में जाति आधारित गणना सह आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट को जारी करवाकर पूरे राज्य में एक नई आरक्षण व्यवस्था को लागू करते हुए समाज के सभी वर्ग के लोगों के लिए आरक्षण की सीमा को 75 प्रतिशत तक कर दिया। पूर्व विधायक ने कहा की  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता दल यूनाइटेड पार्टी के सभी नेता एवम कार्यकर्ता वर्षों से लगातार जननायक सह पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के लिए अपनी आवाज को संबंधित केंद्र सरकार के समक्ष बुलंद करने के अभियान में लगे हुए थे। आज उनके इस अभियान को अपनी मुकाम मिल गई है।

  

Related Articles

Post a comment