

डीलर एसोसिएशन का आज 9वाॅ दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी।
- by Raushan Pratyek Media
- 08-Feb-2025
- Views
मुंगेर /बिहार।
विश्वमोहन कुमार विधान।
डीलर एसोसिएशन का अनिश्चित कालीन हड़ताल का आज 9 वाॅ दिन चल रहा है विपक्षी दल का समर्थन कहा डीलर की मांग जायज है,राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रत्याशी अरुण कुमार साह डीलरों से मिलने आया और उन्होंने ने कहा कि राशन डीलर सरकार का अभिन्न अंग है डीलर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बिहार एवं देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करते हैं और इनका जायज मांग है।जिसको सरकार को मान लेना चाहिए,प्रदेश में हमारी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल बिहार के डीलरों के साथ है वह उनका समर्थन करती है उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर डीलर को वाजिब सम्मान दिया जाएगा।माननीय नेता प्रतिपक्ष से आग्रह करूंगा कि डीलर की समस्या को अपने मेनिफेस्टो में ले जिससे कि सरकार बनने पर डीलर की एवं उनके घर परिवार सही से चल सके।
इस मौके पर मुंगेर जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता सहित जिला उपाध्यक्ष अमृतेश कुमार, तारापुर प्रखंड अध्यक्ष नंदकुमार दास,असरगंज प्रखंड चंदन कुमार उर्फ बंटी,अध्यक्ष संग्रामपुर प्रखंड अध्यक्ष नित्यानंद सिंह,अनुमंडल अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह,सुनील कुमार सुमन सहित अनुमंडल के सैकड़ो राशन डीलर मौजूद थे।

Post a comment