वैश्य समाज होली मिलन समारोह में हुई रंगो की बोछार द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम किया गया शुभारंभ . कई शहरों एवं गाँव से जुटे थे वैश्य समाज के लोग . रंगारंग कार्यक्रम का किया आगाज

बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट


कटिहार जिला के बरारी प्रखंड अन्तर्गत श्रीराम जानकी मंदिर गुरुबाजार के प्रांगण में वैश्य समाज होली मिलन समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ कामेश्वर जयसवाल , डॉ० जर्नादन भगत , गौरी शंकर चौधरी , कृष्णमोहन साह , पूर्व प्रमुख रजनी कुमारी , ब्रम्हदेव दास , राजेन्द्र वर्मा , कृष्णा साह , उदय पोदार , गोपाल राम अग्रवाल , शंकर साह ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया . तालियो की गड़गड़ाहट के साथ वैश्यलोगों ने जमकर स्वागत किया . कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई . वैश्य समाज होली मिलन समारोह के विशिष्ट अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद एवं विधान पार्षद असोक अग्रवाल का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया . कार्यक्रम में कलवार इंडिया एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष असोक कुमार चौधरी , महासचिव जयकृष्ण भगत , पटना हाईकोर्ट एडवोकेट प्रहलाद भगत , जिलाध्यक्ष पंकजेश कुमार , डॉ० मधुर कुमार , डॉ० नीलू भगत , रेणू चौधरी , मनोज कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया . वैश्य समाज होली मिलन कार्यक्रम आयोजन समिति ने बताया कि वैश्य समाज को एक मंच पर लाने का प्रयास सभी के सहयोग से सफल रहा . मंचो से पंडालों तक रंगों की उड़ती पड़ती रंग बिरंगी बौछारों एवं रंगारंग संगीत के साथ स्वच्छ भोजन ने होली मिलन की भव्यता बना डाली . मौके पर वैश्य समाज आयोजन समिति के अधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने मे लगे रहे .

  

Related Articles

Post a comment