मनुष्य के जीवन से तीन प्रमुख रस तिक्त ,कटु एवं कषाय गायब हो गये हैं:- आयुर्वेद विद्वान

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

आयुर्वेद महाविद्यालय में वर्ल्ड कांग्रेस के द्वारा सेटलाइट सेमिनार का आयोजन किया गया  जिसमें आयुर्वेद विद्वानों ने कहा कि हमारे जीवन से तीन प्रमुख रस तिक्त ,कटु एवं कषाय गायब हो गये हैं इसीसे हमें मधुमेह और अन्य बीमारियां पैदा हो रही है। इसको लेकर शुक्रवार को आयुर्वेद महाविद्यालय में "वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस" द्वारा आयोजित सैटेलाइट सेमिनार को संबोधित करते हुए बिहार के प्रख्यात आयुर्वेद के विद्वान एवं पटना, दरभंगा एवं बेगूसराय आयुर्वेद महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ दिनेश्वर प्रसाद ने कहा कि हमारे जीवन में सभी रसों का बहुत महत्व है लेकिन हमने अपने भोजन से तीन रसों तिक्त,कटु और कषाय  को गायब कर दियाहै। हम शारीरिक श्रम से बचते हैं इसीलिए हमें मधुमेह और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है। डॉ दिनेश्वर प्रसाद ने कहा कि आयुर्वेद शास्त्रों में बताई गई सात धातुएं शरीर के हर अंग में प्रभाव डालते हैं। एक भी धातु का काम य ज्यादा होना हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव डालता है। हम अष्टांग आयुर्वेद को अपना करके ही और सही भोजन और योग के बारे में लोगों के बीच काउंसलिंग कर उन्हें रोगों से बचा सकते हैं। उन्होंने छात्रों को आयुर्वेद का ब्रांड एंबेसडर बताते हुए कहा कि आप प्रयास करेंगे तो समाज मधुमेह और इससे जनित बीमारियों से बच सकता है । समाज को भी गंदी छोटी चीजों को छोड़कर अच्छी चीजों को अपनाना पड़ेगा। उन्होंने आयुर्वेद को रोग घटाने का फैक्ट्री बताया। प्राचार्य श्रीनिवास त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में कहा कि अनियमित दिनचर्या एवं आहार विहार के कारण मधुमेह बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने आगत अतिथियों का स्वागत किया। पैनल डिस्कशन में विभिन्न विद्वान वक्ताओं जिसमें नास्या के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमण रंजन, आयुर्वेद महाविद्यालय बेगूसराय के आंख,नाक,कान‌ एवं गला रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मुन्ना कुमार, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विजेंद्र कुमार,समारोह के संयोजक डॉ संतोष कुमार , रस शास्त्र विभाग प्रभारी डॉ अनिल कुमार ने गंभीर वैज्ञानिक बहस में हिस्सा लिया तथा विभिन्न औषधियों पर अपने अनुभव को सदन से साझा किया। समारोह में उपाीक्षक  डॉक्टर दिलीप कुमार वर्मा, डॉक्टर लाल कौशल कुमार ,डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह ,डॉक्टर भानु प्रताप राय, डॉक्टर सुल्ताना परवीन ,डॉ मुकेश कुमार , डॉ शंभू कुमार , डॉक्टर प्रमोद कुमार, डॉ राम सागर दास, डॉक्टर उर्वशी सिंन्हा, डॉ प्रदीप कुमार वर्मा  डॉ ए आलम आदि शामिल थे। समारोह का संचालन डॉक्टर मुन्ना कुमार ने किया।

  

Related Articles

Post a comment