कटिहार : समस्तीपुर डिवीजन के एक मात्र सिख एग्रेड स्पेशल रेल ड्राइवर दयाल सिंह की 58 वां शादी की वर्षगांठ में पोते नाती परनाती ने केक कटवाया . सहरसा रूट में चाचा जी के नाम से विख्यात रेल ड्राईवर मसहुर हुए
- by Raushan Pratyek Media
- 17-Mar-2026
- Views
बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट
कटिहार जिला के प्रखंड अन्तर्गत भवानीपुर मधेली निवासी 85 वर्षीय सरदार दयाल सिंह जीवन संगिनी बलवंत कौर के साथ शादी की 58 वाँ वर्षगांठ केक काटकर मनाया गया . विवाह की इतनी लम्बी पारी सुख दुख के साथ पूरा करने पर परिवार संग भव्यता के साथ मनाया गया . 21 वर्ष पूर्व समस्तीपुर डिवीजन के एक मात्र सिख एग्रेड स्पेशल रेल ड्राइवर जो सहरसा लाईन में रेल यात्री के बीच चाचा ड्राइवर के नाम से विख्यात हो गये . जब भी ट्रेन स्टेशन पर रुकती रेल यात्री इन्हे चाचा कहकर पुकारते जो लोगो के दिल में ऐसा बस गये किया ट्रेन आती यात्री कहते चाचा की ट्रेन आ गई . जब 58 वां शादी की सालगिरह मनाया गया तो रेल ड्राइवर दयाल सिंह के आँखों में आँसु के साथ एक चमक भी थी . घर के सभी छोटे बड़ो ने दयाल सिंह से आशीर्वाद लिया . उनके ज्येष्ठ पुत्र सेन्ट्रल सिख वेलफेमा सोसाईटी बिहार के चेयरमैन बताते है कि पिता की ख्याति से अपना सीना गदगद हो जाता है . उनकी सेवा हीं हमारा धर्म है .


Post a comment