राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पूर्णिया की टिया झा ने जीता रजत

पूर्णिया: बिहार में एक तरफ राज्य में खेल को लगातार बढ़ावा दे रही है तो दूसरी तरफ बच्चे भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर अपना और बिहार का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्णिया के मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल रामबाग की बारहवीं की छात्रा टीया ने अब तक जिला और राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में कई पदक और सम्मान अपने नाम किया है। अभी हाल में 31 मई से दो जून तक चलने वाली राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में टीया झा ने दूसरा स्थान हासिल किया है। 6 बिहार राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप 26 में टीया ने रजत पदक प्राप्त कर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया है। टीया ने बिहार राज्य ताइक्वांडो एसोशिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर 17 प्रतियोगिता वर्ग में रजत पदक विजेता का स्थान हासिल किया है। 

टीया झा शुरू से ही खेलों में रुचि रखती है। विद्यालय ही नहीं बल्कि पूर्णिया जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती रही है। कभी भी टीया ने असफलता का मुंह नहीं देखा है। मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य युगल किशोर झा ने किया के उज्जवल भविष्य की कामना की। मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव सह-निदेशक डॉ असद इमाम की मानें तो खेल विद्यार्थी जीवन का अभिन्न अंग है। यह विद्यार्थियों में अनुशासन और टीम वर्क की भावना को बढ़ावा देता है। आज अनेक युवा खेल में अपना भविष्य देख रहे हैं।‌ यदि टीया राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार पाती है तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। विद्यालय प्रबंधन टीया के एक सक्षम और समर्थ खिलाड़ी के रूप में स्थापित होने की कामना करता है। 

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 26 में टीया झा की सफलता ने विद्यालय के अन्य छात्रों को प्रेरित किया है। ट्रस्ट के सहायक निदेशक आदिल इमाम सहित सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी टीया को एक बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में देखने की कामना की है।

  

Related Articles

Post a comment