बेगूसराय में राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का होगा आयोजन, बिहार के 150 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग
- by Manjesh Kumar
- 12-Sep-2026
- Views
बेगूसराय: बेगूसराय में बैडमिंटन प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर है। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में 14 सितंबर से 28 सितंबर तक भव्य राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस बात की जानकारी बैडमिंटन एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ रंजन चौधरी ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इस बहुप्रतीक्षित प्रतियोगिता का आयोजन शहर के इंदौर स्टेडियम में किया जाएगा।
राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में बिहार के 30 अलग-अलग जिलों से लगभग 150 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बेगूसराय में होने वाले इस आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आयोजन समिति ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, खाने की व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला अध्यक्ष डॉ रंजन चौधरी ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और राज्य स्तर पर पहचान बनाने का मौका मिलेगा।


Post a comment