

बिहार में पूर्ण शराबबंदी सख्ती से पालन करने के लिए SP कुमार आशीष ने कहा बिहार पुलिस के सभी पुलिसकर्मी 17 प्वाइंट पर काम करें।।
- by Raushan Pratyek Media
- 23-Oct-2024
- Views
पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा बिहार राज्य मद्यनिषेध अधिनियम के बेहतर क्रियान्वयन हेतु शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं कारोबार पर रोकथाम हेतु सभी थानाध्यक्ष/अंचल पुलिस निरीक्षक / अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को बिहार राज्य मद्यनिषेध अधिनियम को सख्ती से लागू करने हेतु निम्नांकित निर्देश दिये गये हैं:-
1. सभी थानाध्यक्ष को अपने-अपने थाना में चौकीदारी परेड का आयोजन कर आसूचना संकलन करने हेतु निर्देशित किया गया।
2. थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों के बीच पंचायत/वार्ड का आवंटन कर आसूचना संकलन करने हेतु निर्देशित किया गया।
3.देशी शराब भठ्ठी ध्वस्त कर तथा इसके निर्माण में प्रयुक्त उपकरण / सामग्री को जप्त कर इसमें संलिप्त व्यक्तियों पर विधि-सम्मत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
4. स्प्रीट के सप्लाई चेन को ध्वस्त कर इसमें संलिप्त कारोबारियों पर विधि-सम्मत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
5.मिलावटी शराब/ताड़ी बनाने व बेचने वालो के विरूद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
6. शराब पैकिंग करने हेतु बोतल उपल्बध कराने वाले कबाड़ी दुकानों में छापामारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
7.मद्यनिषेध कांडों के अभियुक्तों पर निगरानी रखने एवं उनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई के तहत CCA का प्रस्ताव समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया।
8. होमियोपैथ दवा विक्रेताओं/ चिकित्सकों की आड़ में शराब निर्माण में संलिप्त कारोबारियों के विरूद्ध कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
9. मद्यनिषेध के कांडो में अभियुक्तों का जमानत कराने वाले व्यक्तियों का सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया।
10. सभी थाना में थानाध्यक्षों को शराब से प्रभावित क्षेत्रों का मानचित्र तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया।
11. सभी थाना के थानाध्यक्षों को PMLA प्रस्ताव समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया।
12. सभी थाना के थानाध्यक्षों को कांडो का गुणवतापूर्ण त्वरित अनुसंधान करने हेतु निर्देशित किया गया।
13. सभी थाना के थानाध्यक्षों को लंबित कांडों में त्वरित विचारण प्रारंभ करने के लिए प्रस्ताव समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया।
14. थाना में जप्त शराब का विनिष्टीकरण एवं राज्यसात कराने का प्रस्ताव समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया।
15. अवैध गतिविधियों में संलिप्तता पाये जाने वाले पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों / चौकीदारों आदि पर कार्रवाई करने हेतु प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया।
16. अन्तरजिला एवं अंतर्राज्ययीय सीमा क्षेत्रों में समकक्ष पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
17. वैकल्पिक जीवन यापन सम्बन्धी योजनाओं के संबंध में जागरूकता / सहयोग तथा शराब के दुष्प्रभाव का प्रचार-प्रसार कराने हेतु निर्देशित किया गया।
सारण पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर...

Post a comment