भारतीय टीम में चयनित होने पर भाजपा नेता ने दी बधाई, कहा 'गर्व से बिहार का सर कर दिया ऊंचा'
- by Manjesh Kumar
- 06-Jun-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: भारतीय क्रिकेट टीम में सबसे कम उम्र में चयनित होने पर वैभव सुर्यवंशी को बधाई देते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार ने कहा कि वैभव ने बिहार और बिहारियों का मान बढाया है। वैभव की यह उपलब्धि उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों में भी बड़े सपने संजोते हैं।वैभव की प्रतिभा अब विश्व पटल पर देखने को मिलेगी। बिहार के समस्तीपुर के एक साधारण परिवार से निकलकर विश्व क्रिकेट के शिखर तक पहुँचने का आपका यह सफर यह सिद्ध करता है कि प्रतिभा उम्र और परिस्थितियों की मोहताज नहीं होती। यह ऐतिहासिक सफलता बिहार सहित पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। वैभव का शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम को नई ऊँचाइ मिलेगी और तिरंगे का मान विश्व पटल पर और बढ़ेगा।>
बता दें कि शनिवार को वैभव सूर्यवंशी का चयन आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड के विरुद्ध टी 20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए किया गया है। भारतीय टीम में अब तक के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की इस उपलब्धि पर समस्तीपुर समेत बिहार में खुशी का माहौल है और बधाईयों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने अभी हाल ही में आईपीएल में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किया।


Post a comment