शेखपुरा में वृद्धा ने किया विषपान, इलाज के दौरान गई जान
- by Manjesh Kumar
- 21-May-2026
- Views
शेखपुरा: जिले के निकटवर्ती जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खैसर गांव की एक बुजुर्ग 64 वर्षीय महिला ने गुरुवार को विषपान कर लिया। आनन फानन में परिवार वालों ने गंभीरावस्था में बुजुर्ग महिला को स्थानीय सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम में महिला ने दम तोड़ दी। मृतिका महिला की पहचान जमुई जिला के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खैसर गांव निवासी बच्चू यादव के पत्नी शिला देवी के रूप में की गई।
इस बाबत मृतका की बड़ी बहू ने बताया कि उनकी सास और छोटी बहु के बीच कुछ बात को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद गांव से बगल के करंडे थाना क्षेत्र के सिंझौड़ी गांव चली गई, जहां उन्होंने जहर खरीदकर खा ली। घर लौटने पर वह उल्टी करने लगी। परिवार के लोगों ने उन्हें जल्दबाजी में लेकर सदर अस्पताल शेखपुरा पहुंचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने बताया कि महिला की हालत गंभीर थी। शीला देवी की ईलाज के दौरान मौत हुई।
घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस के एएसआई सुरेंद्र सिंह एवं पीटीसी नवल कुमार मंडल सदर अस्पताल पहुंचकर मृतका के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Post a comment