

पीएम की बढ़ती लोकप्रियता से नीतीश ने भाजपा से मिलाया हाथ बिखरा इंडी गठबंधन - भाजपा जिला प्रवक्ता
- by Raushan Pratyek Media
- 28-Jan-2024
- Views
पूर्णिया भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक एवं तौफीक आलम ने बिहार में नौंवी बार मुख्यमंत्री बनने पर नीतीश कुमार को बधाई दी। उन्होंने कहा की राजद के साथ सरकार बनाने के बाद उन्हें इस बात का एहसास हो गया कि उनसे भयंकर भूल हुई है अपनी भूल का सुधार करते हुए उन्होंने आखिर भाजपा के नरेंद्र मोदी की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा के साथ जाना पसंद किया। उपमुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा के शपथ लिए जाने पर उन्हें भी बधाई दी है जिला प्रवक्ता और तौफीक आलम ने प्रेम कुमार, श्रवण कुमार, संतोष सुमन, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, सुमित सिंह के मंत्री बनने पर खुशी का इजहार किया है उन्होंने आशा व्यक्त किया कि पिछली सरकार में कानून व्यवस्था में जो गिरावट आई थी भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई थी उस पर निश्चित रूप से अंकुश लगेगा इंडिया गठबंधन को इस मिलन से बहुत बड़ा झटका लगा है। इंडिया गठबंधन बिखर कर रह गया है प्रधानमंत्री का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार होगा।

Post a comment