माह नवम्बर-2023 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 06-पुलिस पदाधिकारी पुरस्कृत


मुजफ्फरपुर रेल पुलिस आयोजित मासिक अपराध निरोध गोष्ठी में रेल थानाघ्यक्ष/रेल पुलिस निरीक्षक के कार्याें समीक्षा में पाया गया कि माह नवम्बर, 2023 में रेल मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत रेल थाना के थानाध्यक्षों द्वारा कुल-116 अभियुक्तों को गिरफतार कर जेल भेजा गया है तथा रेल पुलिस निरीक्षकों के द्वारा कुल-24 यू0डी0 कांडों का निष्पादन कराया गया है। इसी प्रकार लंबित अंतिम ज्ञापों के निष्पादन के निर्धारित लक्ष्य को रेल पुलिस निरीक्षकों के द्वारा सार्थक प्रयास किया गया है।

रेल जिला मुजफ्फरपुर अन्तर्गत कार्यरत 10 थाना/07 पी0पी0 अध्यक्ष में से रेल थानाध्यक्ष, सिवान, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर एवं हाजीपुर द्वारा माह नवम्बर 2023 में क्रमशः 22, 20, 19, एवं 12 अपराधकर्मी को गिरफतार कर जेल भेजा गया।

  रेल जिला मुजफ्फरपुर अन्तर्गत कार्यरत 05 रेल पुलिस निरीक्षक में से सबसे अधिक 16 यू0डी0 कांडों का निष्पादन रेल पुलिस निरीक्षक, समस्तीपुर के द्वारा कराया गया है तथा अंतिम ज्ञापों के निष्पादन के निर्धारित लक्ष्य को रेल पुलिस निरीक्षक, सगौली के द्वारा पूर्ण किया गया है जो सराहनीय है।

  माह नवम्बर 2023 में नीचे अंकित पुलिस पदाधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु चिन्हित करते हुए पदाधिकारी के मनोबल को ऊचाॅं बनाये रखने हेतु एक-एक सु-सेवांक से पुरस्कृत किया किया गया है:-

 पु0नि0 सुधीर कुमार, रेल पुलिस निरीक्षक, समस्तीपुर।

 पु0नि0 संतोष कुमार, रेल पुलिस निरीक्षक, सगौली।

 पु0अ0नि0 अशोक सिंह, रेल थानाघ्यक्ष, सिवान।

 पु0अ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार, रेल थानाघ्यक्ष, मुजफ्फरपुर।

 पु0अ0नि0 मनोज कुमार, रेल थानाघ्यक्ष, समस्तीपुर।

 पु0अ0नि0 गुंजन कुमार, रेल पी0पी0 अध्यक्ष, हाजीपुर।

  

Related Articles

Post a comment