बेगूसराय में पंडित जवाहरलाल नेहरू की 134 वें जयंती मनाई गई


नेहा कुमारी की रिपोर्ट


बेगुसराय काँग्रेस भवन में आयोजित पंडित जवाहर लाल नेहरू की 134 वीं जयंती के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा एवम विचार गोष्ठी आधुनिक भारत के निर्माण में पंडित जवाहर लाल नेहरू की भूमिका अभय कुमार सार्जन अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए चिंतक भगवान प्रसाद सिन्हा ने कहा कि आज का शासक वर्ग किसान मजदूर छात्र नौजवान की चिंता नही करता है,जबकि पंडित नेहरू ने जिस देश में सुई बनाई जाती थी उस देश में आईआईटी विश्व विद्यालय,कल कारखानों से लेकर इसरो तक की स्थापना की। यदि स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू नही होते तो आज देश लैटिन अफ्रीकी देशों से भी बदतर स्थिति में होता।

दुर्भाग्य की बात है कि इस देश में आज नेहरू की नीतियों को समझने वालों की कमी हो गई है तथा मैं इस मंच से जिला कमिटी के अध्यक्ष श्री सार्जन को धन्यवाद देता हूँ कि उन्होंने नेहरू की जयंती पर इस तरह का आयोजन किया।अध्यक्षता करते हुए श्री सार्जन ने कहा पंडित नेहरू से बड़ा वैज्ञानिक,कोई भी बड़ा चिंतक दूसरा इस देश में ना पैदा लिया,ना लेगा।पाश्चात्य देशों में अपनी लोकप्रियता के बल पर तथा गुटनिरपेक्ष जैसे आंदोलनों के जरिये नेहरू ने विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ी।जो आज भी प्रेरणास्रोत है।

अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ सीताराम सिंह प्रभंजन ने कहा कि नेहरू भारत के प्रतीक हैं और रहेंगे।

नेहरू जी के बिना इस देश की परिकल्पना असंभव है।जिला वकील संघ के अध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद सिंह ने कहा नेहरू जी भारत के रॉल मॉडल आज भी हैं।डॉ रामरेखा ने विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेहरू राजनीतिज्ञ के साथ-साथ भारत की अखंडता के प्रतीक हैं। आलोचक हो सकता है  कि नेहरू की सभी नीतियों से सहमत नही हों किन्तु वो भारत में मिश्रित अर्थव्यवस्था की नींव रखकर इस देश को उस मुकाम पर पहुंचाने का काम किया जहां से आज हम सभी गर्व महसूस कर सकते हैं। सभा का संचालन रामविलास सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम प्रभारी श्री सुबोध कुमार ने किया।

विचार गोष्ठी को शशिशेखर राय,नारायण सिंह,केडी हिमांशु,मिथिलेश झा,ब्रजकिशोर सिंह,मो.मतीन,राजदेव पासवान,जिला प्रवक्ता रणजीत कुमार मुखिया जी,युबा कार्यकारी अध्यक्ष स्वप्निल सोनू,प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह,ब्रजेश कुमार प्रिंस,विजय सिंह,रेणु देवी,रामानुज कुँवर,,कौशल किशोर,मो.जुबेर,युबा नेता प्रभाकर कुमार,आलोक कुमार,राहुल कुमार सहित दर्जनों व्यक्तियों ने भी सम्बोधित किया।

  

Related Articles

Post a comment