बेगुसराय में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के 139 वां जयंती मनाई गई



नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर



 बेगूसराय में जिला प्रशासन के द्वारा भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की 139 वां जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शहर के हर हर महादेव चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर  जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा, एसपी योगेंद्र कुमार समेत कई लोगो ने माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा  जिले वासियों को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने आजादी पूर्व तथा आजादी के पश्चात उनके योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि चंपारण सत्याग्रह में,असहयोग आंदोलन में,संविधान निर्माता तथा देश के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में राष्ट्र निर्माण में उनका अद्वितीय योगदान रहा है। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने समस्त जिले वासियों को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि आजादी के संघर्ष से लेकर आजादी के बाद तक उनका योगदान अविस्मरणीय है। माल्यार्पण कार्यक्रम में नगर निगम की मेयर पिंकी देवी,डिप्टी मेयर अनिता रॉय, अपर समाहर्ता  राजेश कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, जिला भू अर्जन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रामानुज प्रसाद सिंह,भूमि सुधार उप समाहर्ता  ऐश्वर्या कश्यप, राजस्व शाखा प्रभारी शशि कुमार,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी निशांत कुमार एवं आमजन उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment