बेगूसराय में 108 कुंडली नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ के लिए 21 सौ कुंआरी कन्याओं को निकाली गई शोभायात्रा


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय में 108 कुंडीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ के लिए शुक्रवार को आइटीआइ मैदान के प्रांगण से भव्य मंगल कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस मंगल कलश शोभा यात्रा में 21 सौ कुंआरी कन्याएं सहित हजारों की संख्या में गायत्री परिवार की महिला श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। गायत्री मंत्र के जयघोष से गुंजायमान होता रहा नगर का कई मोहल्ला । सर्वप्रथम आइटीआइ मैदान में शांतिकुंज हरिद्वार से आये ऋषि पुत्र टोली नायक राजकुमार भृगु व रामशंकर सिंह के नेतृत्व में टोली पहुंची। देव मंच पर महायज्ञ के संयोजक पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह,मुख्य ट्रष्टी बृजनंदन राय,राम शंकर सिंह,सुनील कुमार सिंह,हर्षवर्द्धन सहित हजारों श्रद्धालुओं ने करतल ध्वनि के साथ पुष्पांजलि,तिलक लगा कर आगत अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात गायत्री परिवार के पूर्व जोन संयोजक अरुण जयसवाल,ललन सिंह एवं आदित्य झा का अभिनंदन किया। मंगल कलश शोभा यात्रा का शुभारंभ प्रसिद्ध चिकित्सक सह आइएमए अध्यक्ष डा. ए के राय ने किया। कलश शोभा यात्रा में हाथी,घोड़ा,ऊंट व गाजा- बाजा के साथ 21 सौ कुंआरी कन्याओं सहित हजारों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल थे। मुख्य ट्रष्टी बृजनंदन राय एवं मीडिया प्रभारी बालमुकुंद सिंह ने बताया कि मंगल कलश शोभा यात्रा आइटीआई मैदान से आरंभ होकर पनहास,लोहियानगर, ओवरब्रीज,ट्रैफिक चौक,थाना चौक,मेनरोड से गुजरते हुए पटेल चौक मीरगंज, हरहर महादेव चौक, सुभाष चौक,बाघा रोड होते हुए पुन: पनहास आइटीआइ मैदान यज्ञ स्थल पर पहुंच कर संपन्न हो गया। इसके बाद चार दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। वहीं संध्या में प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर गायत्री परिवार के उपरोक्त कार्यकर्ताओं के अलावा ज्ञानचंद्र कुमार, अशोक सिंह, विनोद कुमार सिंह,जितेन्द्र राय सहित विभिन्न पंचायतों से पहुंचे गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment