सम्राट सरकार सदन में साबित करेगी बहुमत, संख्या बल के अनुसार आसानी से पास करेगी अग्निपरीक्षा
- by Manjesh Kumar
- 24-Apr-2026
- Views
पटना: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज विधानसभा में विश्वास मत पेश करेंगे। विश्वास मत को लेकर विधानसभा का विशेष सत्र सुबह 11 बजे से शुरू होगा। माना जा रहा है कि सम्राट चौधरी की सरकार के लिए यह पहली अग्निपरीक्षा है लेकिन यह बहुत आसान भी है। विधानसभा के सत्र की शुरुआत अध्यक्ष प्रेम कुमार के संबोधन से शुरू होगी और इसके बाद मुख्यमंत्री विश्वास मत का प्रस्ताव पेश करेंगे। प्रस्ताव में कहा जाएगा कि यह सभा वर्तमान मंत्रिपरिषद में विश्वास व्यक्त करती है। इसके बाद इस पर विस्तृत चर्चा होगी।
सदन में सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी बात रखेंगे और फिर अन्य दलों के नेता अपनी बात रखेंगे। इस दौरान सत्ता पक्ष की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी तो दूसरी तरफ विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश। संभव है कि इस दौरान सदन का माहौल गर्म भी रहे। हालांकि 243 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में 243 सदस्य हैं जेमन NDA के पास 201 विधायकों का समर्थन है जबकि विपक्ष के पास 41 सदस्यों का। संख्याबल देखते हुए माना जा रहा है कि विश्वास मत के दौरान NDA सरकार को बहुमत आसानी से मिल जाएगा।
त्ता पक्ष की संख्या को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि विश्वास मत के दौरान बहुमत साबित करने के लिए वोटिंग की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी बल्कि ध्वनिमत से ही सरकार का बहुमत साबित हो जाएगा। विश्वास मत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री सदन को संबोधित करेंगे और अपनी सरकार की योजनाओं व नीतियों का रोडमैप पेश करेंगे। सरकार इसे ‘नेतृत्व परिवर्तन’ के संदेश के रूप में दिखाना चाहती है और पूर्व की नीतियों को आगे बढ़ाने पर जोर देगी।


Post a comment