एम०एस० मेमोरियल स्कूल में धूम-धाम से मनाया गया 21वां स्थापना दिवस व वार्षिकोत्स्व : डॉ. सी.बी. सिंह


मोतिहारी। एम०एस० मेमोरियल को 21वें वार्षिकोत्सव में “मुझे माफ करना ओम साईं राम ने मचाया धमाल”

उत्तर बिहार के प्रथम पूर्णत: आवासीय सी० बी० एस० ई० विद्यालय एम०एस० मेमोरियल पब्लिक स्कूल का 21वाँ स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्स्व धूमधाम से मानाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के विधान परिषद पश्चिमी चम्पारण के सदस्य इंजीनियर सौरभ कुमार ने कहा की विद्यालय निदेशक डा.सी० बी० सिंह,सह निदेशक डा. विभु पराशर ,  संरक्षिका नीलम सिंह ने सामूहिक रूप से द्वीप प्रज्जलित करके किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुक्य अतिथि बिहार सरकार विधान परिषद के सदस्य सौरभ कुमार ने कहा कि एसे समय कम ही आता हैं जब सम्पूर्ण विद्यालय परिवार के सदस्यों एवं अभिभावकों का एक मंच पर मिलना होता है तथा बच्चो के सह शैक्षिक विकास की झलक एक कार्यक्रम के माध्यम से प्रदर्शित की जाती है।भले ही यह मात्र कुछ घंटो का कार्यक्रम हो,परन्तु इस से शिक्षक , विद्यार्थियो के कई महीनों की कड़ी मेहनत का साक्षात दर्शन होता हैं।विद्यालय  चेयरमैन डा. सी० बी० सिंह ने कहा कि कोविड महामारी के बाद यह पहला वार्षिकोत्स्व मनाया जा रहा है।विगत 3 वर्षो के शैक्षिक एवं सह शैक्षिक गतिविधिया उतनी सुचारू नहीं रही,जितना कि होना चाहिए।इसका मुख्य कारण लॉकडाउन रहा।परन्तु सत्र 2022-2023 में सुचारू रूप से अध्ययन- अध्यापन का कार्य हुआ ,परिणामस्वरुप हम आज धूमधाम से वार्षिकोत्स्व मना रहे हैं।वार्षिकत्सव में संस्कृतिक कार्यक्रमों में सबसे पहले विद्यालय के प्रेरणास्त्रोत स्वर्गीय मदन सिंह जी की स्मृति में श्रुति कक्षा VII , सुहानी कुमारी कक्षा  VII ,आराध्या कक्षा  v अर्चाना कक्षा v  द्वारा “ हे महामना कर तुझे प्रणाम” समूह मान प्रस्तुत किया गया. तत्पश्चात विद्यालय के छात्र – छात्राओ द्वारा “ एक्सपो 2022( विज्ञान , गणित , समाजिक विज्ञान प्रदर्शनी)” का अद्भुत प्रदर्शन किया गया। जिसमे 25 से अधिक मोडल्स , गतिविधिया,कला निर्मित कलाकृतियो बच्चों द्वारा प्रर्शित की गयी।तत्पश्चात अंजलि कुमारी कक्षा 10 वी रूचि कुमारी कक्षा IX, नजरा कक्षा 10 वी रिद्धिमा कुमारी कक्षा 10 वी के द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत में “हम आपके रहो के फूल बिझाये हैं” स्वागतगान प्रस्तुत किया गया।अगला कार्यक्रम एक लघु नाटिका रहा हैं ,जिसका केंद्र बिंदु “ वर्तमान समाज में बुजुर्गो की स्थिति रही।इसी  लघु नाटिका को देखकर सम्पूर्ण परिसर में भाषात्मक माहौल उत्पन्न हो गया।

इसके पश्चात हर्ष कुमार कक्षा 8 वी, आकाश कुमार कक्षा 8 वी , हर्षित कुमार कक्षा 7 वी , अभिनव कुमार कक्षा 7 वी, अंकुश कुमार कक्षा 7 वी, नेहल दुबे कक्षा 6 वी  द्वारा स्वस्तीवाचन प्रस्तुत किया तथा नजरा कक्षा 10 वी इशरत कक्षा 10 वी रिजवान खान कक्षा 10 वी,के द्वारा पवित्र कुरान शरीफ की आयातों का पाठ किया गया।कार्यक्रम के अगले चरण मे पर्थ कुमार , सुहानी कुमारी,अर्चना कुमारी , रिया कुमारी,दीपिका कुमारी , पलक कुमारी  के द्वारा भागवत गणेश के सम्मान में गणेश बंदना प्रस्तुत की गयी।इसके पश्चात प्रेरणादायक गाने “ बन्दया रे बन्दया पर अनुराग कुमार , सुधांशु कुमार नेहल कुमार अयान ,खान ,बादल कुमार , आदर्श कुमार ,अनुभव कुमार , नीरज कुमार “मनमोहक नृत प्रस्तुत किया गया।इसके बाद सत्र 2022 -2023 के लिए सर्वश्रेठ अभिभावक पुरुस्कार की घोषणा की गयी।जिसमे – राकेश कुमार पाण्डेय एवं पूनम कुमारी,शशि कान्त प्रसाद सिंह एवं सरोज देवी,अमित कुमार एवं  रानी कुमारी,अभय कुमार राय एवं कुमारी सिद्धी राय , संतोष कुमार एवं माधुरी देवी , रंजन प्रसाद एवं सरिता देवी , जीतेन्द्र राय,गनिता देवी  , चंद्रा भूषण प्रसाद एवं ज्ञान्ति देवी को सर्वश्रेठ अभिभावक के लिए सम्मानित किया गया | इसके बाद सत्र 2022-2023 के लिए सर्वश्रेठ विद्यार्थी के नाम की घोषणा की गयी।सर्वश्रेठ विद्यार्थी के लिए अनुराग कुमार कक्षा 7 वी को बाबु दरोगा सिंह अवार्ड,सुधांशु कुमार कक्षा 7 वी को श्रीमती सेवना देवी अवार्ड,अकास कुमार कक्षा 10 वी को बाबु राजेश्वर सिंह अवार्ड,सोमेश कक्षा 10 वी बाबु मदन सिंह अवार्ड,प्रांजल कुमार कक्षा 9 वी को बाबु मदन सिंह अवार्ड सुहानी राज श्रीमती फुला देवी अवार्ड से पुरस्कार दिया गया।सबसे अंतिम कार्यक्रम छोटे-छोटे बच्चो द्वारा “मुझे माफ करना ओम साईं राम प्रस्तुत किया गया। जिसमे अनोखी,कुंज ,सतुसत्क,  रिया,आराध्या,अर्चना , श्रेयाशी,एकता,शृष्ठी,प्रियेश  भाग लिए।अंत में प्राचार्य सतनाम सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया | इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक - प्रफुल मिश्रा,सुमन कुमारी वर्मा,अरविन्द कुमार मिश्रा,  संजीव कुमार सिंह,प्रिंस कुमार,कामेश्वर मिश्रा,जूही ,  ब्रजभूषण कुमार,लखींद्र कुमार,रितेश कुमार,मोहित कुमार,द्विजेंद्र रमन,प्रीति सिंह , नम्रता शर्मा,ब्रज किशोर बन ,  निपू कुमारी,साईकेत मुखर्जी , नूतन कुमारी,अरविन्द श्रीवास्तव,बी०के० श्रीवास्तव,  सोनू कुमार पटेल,बज्रेश सिंह , अमल मजुमदार,मुकेश मिश्रा , अंशु बाला,रेणु कुमारी,गुडिया कुमारी,पुनीता किंडो,निकेश कुमार सिंह,ब्रजेश कुमार सिंह   आभार व्यक्त किया।उक्त आशय की जानकारी निदेशक डॉ. सीबी सिंह ने दी।

  

Related Articles

Post a comment