मुंगेर : आशीष मोहन शुक्ला का निधन।लोगों ने शोक व्यक्त किया।

मुंगेर/बिहार।

विश्वमोहन कुमार विधान।

बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठन बेगूसराय जॉन के मुख्य संगठक आशीष मोहन शुक्ला का विगत 2 मार्च सोमवार के दिन निधन हो गया जिससे पूरा कांग्रेस परिवार मर्माहत है उनके निधन की खबर सुनकर तारापुर कांग्रेस कमेटी मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के समस्त संगठन के साथी शोक संतृप्त हो गए।पटना में ईलाज के दौरान हृदयाघात होने से निधन हो गया उनकी उम्र 53 वर्ष थे।पटना से तारापुर घर लाने के क्रम में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता ने बेगूसराय और मुंगेर में पार्थिक शरीर पर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।


आशीष मोहन शुक्ला कांग्रेस के कर्मठ एवं कद्दावर नेता थे उन्होंने बचपन से ही कांग्रेस की नीतियों को आत्मसात किया और छात्र राजनीति एवं युवा कांग्रेस संगठन में संपूर्ण भागीदारी निभाई वह सबसे पहले तारापुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने उसके बाद सेवा दल का संचालन किया।मुंगेर जिला कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक  बने उसके बाद बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के बेगूसराय जॉन के मुख्य संगठक बने वे अपने कायाकल्प से अपने सभी साथियों का सम्मान और सहयोग करते रहे उनके निधन से संपूर्ण कांग्रेस परिवार मर्माहत है।


बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष वर्तमान विधान परिषद सदस्य डॉक्टर समीर कुमार सिंह ने आशीष मोहन शुक्ला के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मैंने अपना एक अभिन्न अंग खो दिया जिसकी भरपाई असंभव है कांग्रेस सेवादल की महिला मुख्य संगठन रुचि सिंह प्रोफेसर डॉक्टर देवराज सुमन अफरोज खान  अहमद भाई मुंगेर जिला कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठन चंदन सिंह सहित सभी कांग्रेस के गण्यमान्य एवं पदाधिकारी उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी स्थानीय नेताओं में नीरज सिंह ओंकार कुमार चन्द्र भूषण कुमार अर्जुन प्रशाद प्रखंड अध्यक्ष नीलांबर कुमार टेटिया बंबर अध्यक्ष शिवाजी सिंह सहित कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं ने गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए उनका अंतिम सलामी दी और भगवान से उनके परिवार को  आत्म बलप्रदान करने की प्रार्थना की और सभी कांग्रेस के पदाधिकारी ने उनके परिवार को ढाढस देते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी तरह की कठिनाई हो तो आपके लिए हम लोग एक साथ खड़े रहेंगे आशीष मोहन शुक्ला ने अपने परिवार में पत्नी एवं दो पुत्र सहित अपनी मां एवं अपने भाई को छोड़ गए हैं सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और अंतिम यात्रा में शामिल होकर अंतिम विदाई दिया गया।

  

Related Articles

Post a comment