पटना पुलिस को चोरों ने दी खुली चुनौती,लगभग एक करोड़ संपत्ति की चोरी...



पटना पुलिस सोती रही, और चोरों ने एक साथ कई फ्लैटो पर किया हाथ साफ, बताया जा रहा है कि इन तीनों फ्लैट से लगभग एक करोड़ के संपत्ति की चोरी की गई है! देश के सुरक्षा करते-करते कर्नल साहब तो रिटायर हो गए पर वह अपने ही घर की सुरक्षा करने में नाकाम हो गये ! मामला कंकड़बाग थाना  के पीसी कॉलोनी का है जहां रिटायर करनल के मकान में चोरों ने लगभग एक करोड़ के सम्पति पर हाथ साफ किया है, बताया जा रहा है कि कंकड़बाग के पीसी कॉलोनी में रिटायर करनल जनार्दन प्रसाद का मकान है और वह अपने बच्चों के साथ बेंगलुरु में रहते हैं, इस मकान में उन्होंने किराए के रूप में महावीर आयोग संस्थान के गैस्ट्रो विभाग के अध्यक्ष डॉ अविनाश और अमित कुमार को दे रखा है,  शुक्रवार को जब डॉक्टर अविनाश अपने गांव से लौटे तो फ्लैट का ताला टूटा हुआ था और अंदर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था! उन्होंने पूरे मकान की जांच की तब उन्हें पता चला कि तीन प्लेटो का ताला टूटा हुआ था! डॉक्टर ने आनन फानन  में इसकी सूचना थाने को दी, जिसमें लिखित आवेदन में बताया गया है कि उस तीन फ्लैट से लगभग 70 लाख रुपए के गहने और 10 लाख रुपया कैश चोरों के द्वारा चोरी किया गया है, इधर सूचना मिलते ही मौके वारदात पर कंकड़बाग थाना और ए एस पी सदर अभिनव कुमार पहुंचे और एफएसएल टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दिया! वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन चोर फ्लैट के अंदर दिख रहे हैं और एक चोर फ्लैट के बाहर नजर रखे हुए हैं ताकि पुलिस से बच सके! चोरी की यह कोई नई वारदात नहीं है, इससे पहले भी कंकड़बाग  थाने में चोरों ने कई प्रशासनिक अधिकारियों के घर चोरी के वारदात को अंजाम देकर पटना पुलिस को चुनौती दिया है! पहले भी पटना पुलिस के गश्ती पर सवाल उठता था और आज भी यह बड़ी वारदात पुलिस के गश्ती पर एक बड़ा सवाल उठता है कि अगर पुलिस की गस्ती मोहल्ले और चौक चौराहे पर होती है, तो ऐसे चोरियों पर अंकुश लगाया जा सकता है !

  

Related Articles

Post a comment