बेगुसराय में परिणय सूत्र में बंधे 6 नूतन दांपत्य, वत्स सेवा समिति ने कराई शादी


नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर


बेगुसराय :- सच तो यह है। शादी विवाह अपने ही सजाती में होता है।  माता-पिता के सहमति से समाज के साक्षी मानकर शादी किया जाता है। और दो कुलों का पवित्र बंधन होता है ,भले ही माता-पिता और समाज के लोग सामाजिक साक्षी होते हैं लेकिन यह बंधन तो ईश्वर तय करके ही जीव को इस धरा धाम पर होता है। बेगूसराय जिले के तेघरा प्रखंड में सामूहिक शादी अमारोह का आयोजन किया गया है। दरअसल तेघड़ा  प्रखण्ड के शिवाय इन होटल के उस मांगलिक परिसर से है जहां 6 जोड़े नूतन वर - वधु विवाह परिणय सूत्र में बंधे और वत्स सेवा समिति इसका साक्षी हुआ . वर - वधु को आशीर्वाद देने स्वयं  अनुमंडल पदाधिकारी, राकेश कुमार ,प्रखंड विकास पदाधिकारी ,राकेश कुमार, प्रसिद्ध सेवानिवृत शिक्षाविद सच्चिदानंद पाठक एवं सैकड़ों की संख्या में  लोगो शमिल हुए , दोनो पक्ष के सैकड़ो लोगों ने इस चर्चित विवाह में शिरकत किया. जानकारी देते हुए वत्स सेवा समिति के अध्यक्ष अविनाश कुमार शंभू ने बताया कि दहेज युक्त और खर्चीली शादियां आज समाज को अंदर से खोखला बना रही है .जिसको लेकर लोगों के मन में दर्जनों प्रकार की भ्रांतियां फैली हुई है और लोग बेटी के जन्म से ही डर जाते हैं. इस विषम समय में वत्स सेवा समिति जो दर्जनों सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेती है. चाहे वह रक्तदान के क्षेत्र में जन जागरूकता हो, रक्तदान करवाना हो या फिर सामाजिक स्तर के कार्यों में लोगों का मदद करना हो इन तमाम चीजों को लेकर सेवा समिति सदैव काम करती है .पूर्व तैयारी के अनुरूप वत्स सेवा समिति की आधिकारिक बैठक में जिसने यह तय हुआ कि सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा .आयोजन  की तैयारी के उपरांत अलग-अलग छः जोड़ी का चयन किया गया और इन सभी जोड़ियां का हिंदू रीति रिवाज के साथ होटल परिसर में विवाह आयोजित हुआ. वही इस विवाह में सम्मिलित होने वाले सभी पक्ष के लोग भी काफी खुश थे . नव  वर - वधु को उपहार स्वरूप ढेरो सारी सामग्रियां भी दी गई ,इसमें दर्जनों लोगों का सहयोग है .इस आयोजन में रजनीश कुमार, अविनाश कुमार शंभू, बम बम कुमार ,कुंदन कुमार, चंदन कुमार ,मनीष कुमार, शुभम कुमार ,भीम सर, अनंत कुमार ,रंजीत सर ,राजीव कुमार ,गौरव कुमार ,आयुष वत्स, मोहन कुमार ,राधेश्याम, बंशीधर एवं वत्स सेवा समिति के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।

  

Related Articles

Post a comment