सहरसा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को दबोचा, लूटपाट के महज 10 घंटे के अंदर पकड़े गए
- by Manjesh Kumar
- 10-May-2026
- Views
सहरसा: सहरसा में पुलिस ने लूटपाट की घटना के महज 10 घंटे के अंदर 7 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से हथियार के साथ लूटे गए सामान भी बरामद किया है। मामले में सहरसा पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन जिला के सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत फ़ोरसहा जीवनियां में अपराधियों ने हथियार के बल पर एक युवक के साथ मारपीट करते हुए ड्रोन कैमरा, मोबाइल और सोने का लॉकेट लूट लिया था। घटना के बाद युवक ने स्थानीय थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और घटना के महज 10 घंटे के अंदर 7 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, लूटा गया ड्रोन और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।


Post a comment