

भारीडीह गांव में समाजसेवी बबलु मुर्मू के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।
- by Raushan Pratyek Media
- 28-Jun-2023
- Views
भारीडीह गांव में आयोजित शोक सभा में मौजूद पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री डॉक्टर राम प्रकाश महतो।
हसनगंज. प्रखंड के बलुआ पंचायत अंतर्गत भारीडीह गांव में समाजसेवी बबलू मुर्मू के निधन पर पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री डॉक्टर राम प्रकाश महतो पहुंच गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनके परिजनों से मिलकर इस दुख की घड़ी में उन्हें हिम्मत दी. मौके पर पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री डॉ रामप्रकाश महतो, मुखिया कंदलाल मुर्मू, पूर्व पंचायत समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की की अगुवाई में समाजसेवी बबलू मुर्मू के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. मौके पर डॉ रामप्रकाश महतो ने बताया कि बबलू मुर्मू एक अच्छे समाजसेवी व नेक दिल इंसान थे, जो लंबे समय से समाज में सेवा भाव में जुटे हुए थे. बताया सामाजिक कार्यों में तत्पर रहने वाले बबलू मुर्मू के निधन से पंचायत ही नहीं पूरे प्रखंड में शोक की लहर है. साथ ही क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों ने इस शोक सभा में हिस्सा लेते हुए इस दुख की घड़ी शोक संवेदना प्रकट की. मौके पर समाजसेवी बबलू मुर्मू के निधन से पूरे प्रखंड क्षेत्र में शोक का माहौल देखा गया. इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी व गणमान्य लोग आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट ----- नवाज शरीफ

Post a comment