पटना के अनीसाबाद की संकरी गली स्थित एक मकान में लगी आग, लोगों में फैली दहशत

पटना: एक तरफ पूरे बिहार में लोग छठ पूजा की तैयारी में जुटे हैं तो दूसरी तरफ राजधानी पटना में शुक्रवार को आग लगने से अफरातफरी मच गई। हालांकि घटना की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया लेकिन संकरी गली होने की वजह से अग्निशमन टीम को जहां भारी परेशानी का सामना करना पड़ा तो दूसरी तरफ लोगों में डर का भी माहौल हो गया। घटना राजधानी पटना के अनीसाबाद स्थित चितकोहरा न्यू पंजाबी कॉलोनी की है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चितकोहरा पंजाबी कॉलोनी में स्थित एक मकान में अचानक आग गई। संकरी गली और घनी आबादी होने की वजह से लोगों में दहशत का माहौल हो गया। आननफानन में लोगों ने अगलगी की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी जिसके बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि संकरी गली होने की वजह से दमकल कर्मियों को भी काफी परेशानी हुई। इसके बावजूद अग्निशमन विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी रही।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं आग लगने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। आग पर काबू पाये जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

  

Related Articles

Post a comment