एक विदेशी नागरिक गिरफ्तार



रक्सौल- इमीग्रेशन व हरैया पुलिस के सहयोग से एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी हरैया ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नागरिक का पासपोर्ट नंबर 43935783 जारी करने की तारीख-13.03.2017 13.03.2027 तक वैध) नाम कास्परेक पेट्र (पुरुष), जन्म तिथि 09.07.1975, पिता का नाम एडुअर्ड कास्पेरेक, पता 97 टेनिसन रोड, कैम्ब्रिज, यूनाइटेड किंगडम का बताए जा रहा हैं। उससे पूछे जाने पर बताया कि नेपाल में बहुत दिनों से रहता था। पांच रोज पूर्व नेपाल से भारत में प्रवेश कर कोलकाता गया था। कोलकाता से लौटने के क्रम में ई-रिक्शा से नेपाल जाने की फिराक में था। इस दौरान नेपाल जाने के क्रम में सीमा पार करते वक्त भारतीय इमिग्रेशन के जांच मे पकड़ा गया। उसके पास नेपाल का वीजा था। अन्य गतिविधियों के बारे में पूछे जाने पर कुछ नहीं बताया। उसके पास से दो मोबाइल,₹55 का डॉलर, 1000 भारतीय 5000 नेपाली करेंसी बरामद किया गया है। उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में बुधवार को भेज दिया गया।

  

Related Articles

Post a comment