

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य कार्यक्रम का होगा आयोजन
- by Raushan Pratyek Media
- 20-Apr-2023
- Views
सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
परशुराम सेना के द्वारा सर्वोदय नगर स्थित आशाश्रम के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 22 अप्रैल को भगवान परशुराम के जन्म उत्सव के उपलक्ष में परशुरम सेना के द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन शहर के राजेंद्र भवन स्थित सभागार में किए जाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिले भर के ब्राह्मण बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष हर्षवर्धन मिश्रा ने बताया कि भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाने हेतु पूरे जिले के ब्राह्मणों में खासा उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में ब्राह्मणों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण कर पौराणिक विदि से कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान महंत बालकृष्ण दास ने सभी ब्राह्मणों को कार्यक्रम में सामिल होने की अपील की। संस्था के संस्थापक ऋषिकेश झा ने बताया कि भगवान परशुराम केवल ब्राह्मणों के आराध्य देव नहीं है बल्कि पूरे विश्व के प्रेरणा के स्रोत हैं समाज के सभी वर्ग एवं वर्ण के द्वारा उनकी जयंती भव्य रुप से मनानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान कुश मिश्रा, आशीष ठाकुर, रोशन झा बिट्टू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a comment