दाउदपुर थानान्तर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।।



पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में सारण पुलिस द्वारा जिले में अवैध हथियार निर्माण, बिक्री, भंडारण, तस्करों एवं कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में-

दिनांक- 08.09.2024  को दाउदपुर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि रामबाबु शर्मा, पिता- स्व0 त्रिभुवन शर्मा, साकिन-लेजुआर, थाना-दाउदपुर, जिला- सारण के द्वारा अपने घर में अवैध रूप से हथियार निमार्ण एवं बिक्री किया जा रहा है। उक्त सूचना का सत्यापन कर आवष्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के साथ उक्त व्यक्ति के घर छापेमारी किया गया। छापेमारी के क्रम में 02 देशी कट्टा, 04 बैरल, 01 गोली का खोखा, 01 फाईल लोहे का, 01 बाइस लोहे का, 01 कारबाईट गैस सिलेण्डर लोहे का, 01 धारा लोहे का, 02 पीस रोटर मशीन का बीट, 01 रूखानी लोहे का, 01 टोपन एवं 01 ड्रिल मशीन बरामद कर 01. रामबाबु शर्मा, पिता- स्व0 त्रिभुवन शर्मा, साकिन-लेजुआर, थाना-दाउदपुर, जिला- सारण को गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में दाउदपुर थाना कांड सं0-205/24 दिनांक-08.09.24 धारा-25(1-ए)/25(1-एए)/25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता:-

1. रामबाबु शर्मा, पिता- स्व0 त्रिभुवन शर्मा, साकिन-लेजुआर, थाना-दाउदपुर, जिला- सारण।

जप्त/बरामद सामानों की विवरणी:-

1. देशी कट्टा-02 2. बैरल-04, 3. गोली का खोखा-01, 4. फाईल लोहे का-01, 5. बाइस लोहे का-01, 6. कारबाईट गैस सिलेण्डर लोहे का-01, 7. धारा लोहे का-01, 8. रोटर मशीन का बीट-02, 9. रूखानी लोहे का-01, 10. टोपन-01, 11. ड्रिल मशीन-01

टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी:-

पु0अ0नि0 नवलेश थानाध्यक्ष दाउदपुर थाना, स0अ0नि0 संतोष कुमार , प्र0पु0अ0नि0 आशुतोष कुमार, प्र0पु0अ0नि0 अमन कुमारी एवं दाउदपुर थाना के अन्य कर्मी।



सारण पुलिस,

आपकी सेवा में सदैव तत्पर...

  

Related Articles

Post a comment