कटिहार में सब इंस्पेक्टर की फोन पर बात करते हुए अचानक हुई मौत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

कटिहार: बिहार के कटिहार में एक हैरान करने वाली घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। कटिहार सहायक थाना में पदस्थापित एसआई नागेश्वर महतो की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि नागेश्वर महतो एक दुकान से बाहर निकल रहे थे और मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

वही कटिहार पुलिस केन्द्र में दिवंगत एसआई नागेश्वर महतो को एसपी परिचय कुमार द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई एवं शोक सलामी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया इसके बाद पूरे सम्मान के साथ उनकी पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया।

  

Related Articles

Post a comment