

आरा:रामनवमी के प्रचार रथ को किया गया रवाना। हरी व्यापक सर्वत्र समाना:-देवराहाशिवनाथ
- by Raushan Pratyek Media
- 22-Mar-2023
- Views
रिपोर्ट:-विक्की सिंह
आरा:श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमपूज्य त्रिकालदर्शी, परमसिद्ध संतश्रीदेवराहाशिवनाथजी महाराज ने आज बुढवा महादेव मंदिर से रामनवमी शोभायात्रा के प्रचार रथ को झंडा दिखाकर रवाना किया।वहीं इस दौरान रामनवमी शोभायात्रा समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।प्रचार रथ को रवाना करने के पूर्व समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए संतश्रीदेवराहाशिवनाथजी महाराज ने कहा कि हरि व्यापक सर्वत्र समाना।प्रेम से प्रकट होहिं मैं जाना। भगवान राम व्यापक हैं।वह सभी जगह है।यहां तक कि भगवान राम कण-कण में मौजूद हैं।वह केवल भक्त के प्रेम के वशीभूत होकर ही प्रकट होते हैं।राम सबके हैं और सभी भगवान राम के।जो भक्त रामजी के स्वरूप को और उनके नाम को अपने हृदय में धारण करता है, वह धन्य है।वहीं संतश्री ने आगे कहा कि अधिक से अधिक रामभक्त इस शोभायात्रा में शामिल हो।इसी कारण आज इस प्रचार रथ को आरा के हर गांव में रामभक्तों को जागरूक करने के लिए भेजा जा रहा है। वहीं समिति के महासचिव शंभू प्रसाद चौरसिया ने कहा कि इस बार की शोभायात्रा हर साल की अपेक्षाकृत बहुत विशाल होगी और अबकी बार शोभायात्रा में काशी,अयोध्या, वृन्दावन, हरिद्वार से चलकर साधु संत भाग लेंगे।वहीं इस दौरान समिति के सचिव सुधीर कुमार, कोषाध्यक्ष गोकुल सिंह, वीरेन्द्र सिंह, स्टार प्रचारक सरोज पांडेय, राजेन्द्र सिंह, सन्नी पांडेय, बादल जालान,सुरक्षा प्रमुख राजेश्वर पासवान, मुन्ना सिंह, अमित यादव, अजय श्रीवास्तव,उदय आनंद, आनंद जी,संजय कनौजिया, शंभु सिंह, विक्की जी सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।

Post a comment