पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे बाकीपुर से भाजपा उम्मीदवार अभिषेक, कल करेंगे नामांकन
- by Manjesh Kumar
- 08-Jul-2026
- Views
पटना: राजधानी पटना के हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट बाकीपुर उप चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला की उम्मीद के बीच भाजपा ने संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के करीबी अभिषेक कुमार बंटी को अपना उम्मीदवार बनाया है। यह सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का विषय है। इस सीट पर जीत के लिए एक तरफ प्रशांत किशोर ने अपना पूरा दमखम झोंक दिया है तो दूसरी तरफ राजद ने अपनी उम्मीदवार रेखा गुप्ता की जीत सुनिश्चित करने के लिए कवायद में जुटी है वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन खुद ही रणनीति पर चर्चा करने पटना आने वाले हैं।
बाकीपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार के तौर पर नाम की घोषणा की साथ ही अभिषेक कुमार काफी सक्रिय हो गए हैं और बुधवार को उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे। बता दें कि अभिषेक कुमार बंटी भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंच रहे हैं। गुरुवार को वह अभिषेक बंटी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे।


Post a comment