अजीत कुमार मंडल लगातार तीसरी बार बने जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
- by Manjesh Kumar
- 13-Oct-2026
- Views
कटिहार: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के कटिहार जिलाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार मंडल को लगातार तीसरी बार मनोनीत किया गया है। दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना, अति पिछड़ा समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ना और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
अजीत कुमार मंडल ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह खगड़िया विधायक बबलू कुमार मंडल, कटिहार जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय, बरारी विधायक विजय सिंह निषाद, कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी, पूर्व राज्यसभा सांसद अशफाक करीम, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव सूर्यदेव मंडल और बिहार महादलित आयोग के अध्यक्ष मनोज ऋषि के प्रति आभार व्यक्त किया।
नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अजीत कुमार मंडल को बधाई दी। उन्होंने उनके नेतृत्व में संगठन के विस्तार और मजबूती की उम्मीद जताई। बधाई देने वालों में शंभू सुमन, राजीव चौधरी, मनोज सिंह कुशवाहा, विशाल राणा, संजय श्रीवास्तव, जिला महासचिव चंद्र मोहन सिंह, जिला परिषद सदस्य गुणसागर पासवान और नगर अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अमर शामिल हैं।


Post a comment