लाइव शो करने के बाद आज का कर्मवीर अवॉर्ड से सम्मानित होगे हीरो राजन कुमार।
- by Raushan Pratyek Media
- 14-Sep-2025
- Views
मुंगेर/बिहार।
विश्वमोहन कुमार विधान।
पिछले 25 वर्षों से चार्ली चैप्लिन द्वितीय के रूप मे लोगों को हंसाने वाले हीरो राजन कुमार कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पुरुस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।इस बार 14 सितम्बर 2025 को छोई, रामनगर,उत्तराखंड के कॉर्बेट एलिगेंट रिट्रीट में आयोजित आज का कर्मवीर अवॉर्ड से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के हाथो सम्मानित होने जा रहे हैं।
उत्तराखंड में चार्ली चैप्लिन 2 का 5352वां और 5353वाँ लाइव शो था। उत्तराखंड में चार्ली चैप्लिन का पहली बार शो हुआ जो बहुत सफल रहा लोग बहुत खुश हैं और उत्साहित नजर आए। कॉर्बेट एलिगेंट रिट्रीट ऐसा एरिया है जहां शेर बाघ चीता पाए जाते हैं इस बीच मे चार्ली चैप्लिन 2 का शो अपनेआप मे यूनिक है।
अपने पैतृक गांव टेटिया बमबर,मुंगेर, जमालपुर और अब उत्तराखंड पहुंचे हीरो राजन कुमार का उत्तराखण्ड की पारंपरिक शैली में स्वागत किया गया उन्हें उत्तराखंड की टोपी पहनाई गई, माला पहनकर टीका किया गया।वहाँ के लोक गीत संगीत बजा कर उनका भरपूर स्वागत हुआ जो उनके लिए यादगार सफ़र सिद्ध हुआ।
मनोरंजन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरो राजन कुमार को प्रतिष्ठित आज का कर्मवीर पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है।यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उनकी कड़ी मेहनत,समर्पण और उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।उनका चयन अवॉर्ड के सम्मानित निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद किया गया,जो इस क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों से प्रभावित थे।इस पुरूस्कार के लिए कई नामांकन प्राप्त हुए थे लेकिन राजन कुमार का काम उनकी नवीनता,नेतृत्व और सकारात्मक प्रभाव के लिए उल्लेखनीय रहा।
पुरस्कार विजेता के रूप में उन्हें ट्रॉफी और एक प्रमाण पत्र मिलेगा।इस मंच के माध्यम से उन्हें अपनी कहानी साझा करने और दूसरों को प्रेरित करने का अवसर भी मिला।
हीरो राजन कुमार ने इस सम्मान के लिए आज का कर्मवीर सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष को धन्यवाद दिया।


Post a comment