

गुजरात में प्रचंड जीत के बाद औरंगाबाद में भाजपाईयों ने निकाला मार्च, मिठाई बांटकर जताया खुशी
- by Ashish Pratyek Media
- 09-Dec-2022
- Views
औरंगाबाद गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्डतोड़ जीत दर्ज की है। जिसको लेकर पूरे देशभर में भाजपा नेता व समर्थक जश्न मना रहे हैं। शुक्रवार को जिले के भाजपा नेताओं ने भी शहर में मार्च निकाला। वहीं मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई दिया। भाजपा के वरीय नेता गोपाल शरण सिंह के नेतृत्व में शहर के टीवीएस एजेंसी से मार्च निकाला गया। जो रमेश चौक तक पहुंची। इस दौरान भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। रमेश चौक पर पहुंचने के बाद भाजपा नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाया और खुशी जाहिर किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज पांडेय, भाजपा नेता उज्जवल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। वरीय भाजपा नेता गाेपाल शरण सिंह ने कहा कि देश की जनता की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अटूट भरोसा है। जिसका परिणाम गुजरात चुनाव में देखने को मिला। अब तक सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए भाजपा ने 156 सीट पर जीत हासिल किया। वहीं बिहार के कुढ़नी में हुए उप चुनाव में भी भाजपा ने जीत हासिल किया है और यह संकेत दिया है कि आने वाले चुनाव में भाजपा बिहार में भी पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी। अकेली दम पर भाजपा बिहार में भी चुनाव जितेगी और अपनी सरकार बनाएगी।

Post a comment