मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड मामले में पूर्णिया पुलिस ने तेज की कार्रवाई, पीड़ित के परिजनों को दिया गया मुआवजा

मुजफ्फरपुर: जिले के प्रसाद हॉस्पिटल में हुई अग्निकांड की दुखद घटना में घायल एक और व्यक्ति वृजनंदन राय की मृत्यु हो गई है। इसके साथ ही इस हादसे में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 6 हो गई है। मृतक कुढनी प्रखंड के बाघी चौक, पकाही निवासी है। पोस्टमार्टम कराये जाने के उपरांत मृतक का शव उनके परिजन को सौंप दिया गया है। जिलाधिकारी ने आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को तत्काल राहत प्रदान करते हुए आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधान के तहत मृतक की पत्नी ललिता देवी को चार लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि उपलब्ध करा दी है। संबंधित अंचलाधिकारी द्वारा यह राशि प्रदान की गई।

जिलाधिकारी ने मृतक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस कठिन समय में प्रभावित परिवार के साथ खड़ा है तथा उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं पुलिस ने इस कांड में बड़ी कारवाई करते हुए लापरवाही मामले में अस्पताल के तीन स्टाफ को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल अग्निकांड के बाद मुजफ्फरपुर प्रसाद अस्पताल पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस कांड को लेकर प्रशासन ने साफ किया है कि जो भी लोग इस मामले में दोषी होंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस एक्शन को लेकर मुजफ्फरपुर सिटी एसपी ने मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर सहित तीन स्टाफ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि हॉस्पिटल के संचालक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली गई और फायर सेफ्टी की पूरी जांच पड़ताल की जा रही है। अगर लापरवाही या दोषी पाएंगे तो उनकी भी गिरफ्तारी की जायेगी।

  

Related Articles

Post a comment