कांटी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता : विधायक




मुजफ्फरपुर : कांटी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता में है। हम विकास की गाड़ी को तेजी से आगे ले जाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं । अगले तीन माह के अंदर क्षेत्र के हर इलाकों में प्रगति व काम का रफ्तार दिखने लगेगा। उक्त बातें गुरुवार को मड़वन प्रखंड के जीयन यादव टोला स्थित शिव शक्ति गणेश धाम मंदिर परिसर में यादव समाज की ओर से आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने कहा। उन्होंने कहा की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के प्रगति के लिए लगातार काम कर रहे हैं , लेकिन कांटी क्षेत्र पूर्ववर्ती जनप्रतिनिधियों के द्वारा बरती गई काफी उदासीनता के कारण काफी पीछे छुट गया है। अब हम समाज के हर वर्ग व हर क्षेत्र की प्रगति तेजी से हो इसके लिए स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास का काम करेंगे। उन्होंने सरकारी विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा  मिले इसके लिए अभिभावको को भी तत्पर रहने का अपील किया । विधायक अजीत कुमार ने क्षेत्र के जर्जर सड़कों का शीघ्र जीर्णोद्धार करवाने की बात कहते हुए लोगों से कहा कि आप विकास के हर एक कार्यों पर नजर रखें तथा गुणवत्तापूर्ण विकास हो इसे सुनिश्चित कराने में हमारी सहयोग करें। श्री कुमार ने उपस्थित लोगों से कहा कि आप जिस  विश्वास व भरोसा से  हमें मदद किया है हम आपके विश्वास व भरोसे को कभी टूटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि हम कांटी क्षेत्र का विकास एवं लोगों के मान सम्मान को बढ़ाने के लिए अपना जी - जान लगा देंगे। सम्मान समारोह की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता शिक्षाविद शिवचंद सिंह ने किया। 

  इस अवसर पर स्थानीय विधायक अजीत कुमार को ग्रामीणों के द्वारा अंग -वस्त्र एवं  पुष्प - गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह को स्थानीय सरपंच रामचंद्र राय, उपसरपंच अवधेश सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता उपेंद्र राय, नवल राय, सुरेंद्र राय, रामसेवक राय,  हरिशंकर राय ,  मनोज सिंह, अमर कुमार फौजी, राजकुमार राय, कामेश्वर राय, राजेंद्र राय, अंबिका राय, संजय राय फौजी आदि लोगों ने संबोधित करते हुए विधायक अजीत कुमार के कार्यों का सराहना किया एवं उनसे क्षेत्र का तीव्र प्रगति करने का भी विश्वास जताया.


मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट..

  

Related Articles

Post a comment