आलोक मेहता बने बिहार के नए शिक्षा मंत्री, चंद्रशेखर को गन्ना मंत्रालय

पटना : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, नीतीश मंत्रीमंडल में बड़ा फेरबदल हुआ है। आलोक कुमार मेहता बिहार के नए शिक्षा मंत्री बनाए गए हैं। वहीं मौजूदा शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का विभाग बदलकर उन्हें गन्ना मंत्री बना दिया गया है। ललित यादव को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का मंत्री बना दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट में आरजेडी कोटे से तीन मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है। शनिवार को मंत्रिमंडल सचिवालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी।



  

Related Articles

Post a comment