अंग-अंगिका महोत्सव 2024 पटना में भव्यता के साथ होगी आयोजित : मिश्र

मुंगेर/बिहार।


विश्वमोहन कुमार विधान।




अंग अंगिका महोत्सव 2024 पटना में भव्यता के साथ आयोजित होगी।इसमें लगभग दो हजार से अधिक लोग भाग लेंगे, जिसमें प्रोफेसर,अंगिका के पूर्ववर्ती व वर्तमान छात्र - छात्रा, साहित्यकार,पत्रकार,लेखक, आलोचक,कलाकार,नाट्य कर्मी, शिल्पकार,पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक,स्वास्थ्य कार्यकर्ता, समाजसेवी सहित अन्य राज्यों के  2 सौ से भी अधिक पत्रकार इसमें भाग लेंगे।


उक्त बातें आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन कुमार मिश्र ने कही।उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के संयोजक सह विधान पार्षद विजय कुमार सिंह प्रयत्नशील हैं। श्री सिंह इस आयोजन के लिए पटना में आयोजन स्थल का चयन भी कर लिए हैं।महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री से कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम आयोजन को लेकर अंग क्षेत्र के बिहार - झारखंड में आने वाले 22 जिले का सधन दौड़ा किया गया है।इसकी तैयारी आयोजक सह आयोजन समिति के सचिव डॉ विभुरंजन दो साल से कर रहे हैं।

महोत्सव कई मायनों में यादगार रहे इसका भरसक प्रयास किया जा रहा है।इस अवसर पर साहित्यिक कार्यक्रम,नाट्य प्रस्तुति,शिल्पकला का प्रदर्शन आदि होगा।आगत सभी जनों को विशिष्टता के आधार पर प्रतीक चिन्ह, शाॅल और प्रमाण पत्र भेंट की जायेगी। साथ ही प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागी को नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा।

सरकार से हमारी मातृभाषा अंगिका को समुचित सम्मान देने की मांग भी होगी ताकि अंगिका पढ़कर लोग रोजी-रोटी कमा सके।उन्होंने कहा कि अंग क्षेत्र पौराणिक काल से आ रहा है जो राजा कर्ण के समय और समृद्ध हुआ।यहां की भाषा अंगिका हर विधा में समृद्ध है।

  

Related Articles

Post a comment