पुलिस अधीक्षक, सारण के द्वारा कोपा थाना का किया गया वार्षिक निरीक्षण एवं दिये गये विभिन्न दिशा-निर्देश।



आज दिनांक-16.04.2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के द्वारा कोपा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर अंचल एवं कोपा थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में कोपा थाना में पदस्थापित थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों एवं चौकीदारों को citizen & centric policing के साथ ही अपराध नियंत्रण के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। निरीक्षण के दौरान कोपा थाना के सभी अभिलेखों एवं पंजीयों की जाँच कर अभिलेखों व पंजीयों के संधारण में मिली त्रुटियों के सुधार करने, लंबित कांडो का समीक्षा कर त्वरित निष्पादन करने, कार्यालय एवं थाना में साफ-सफाई रखने सहित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही कोपा थाना महिला हेल्प डेस्क में प्रतिनियुक्त महिला पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को महिला परिवादी से शालिनता पूर्वक व्यवहार करने तथा उनके समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया गया। स्पीडी ट्रायल हेतु कांडो का चयन करने एवं दागी का नियमित जाँच करने हेतु निर्देशित किया गया है। 05 साल से अधिक पुराने गंभीर कांडो का प्रभार थानाध्यक्ष द्वारा स्वयं लेकर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है। थाना के एक-एक कर्मी पर नजर रखना, आम जनता से अच्छा व्यवहार और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान जिला पुलिस की प्राथमिकताएं होंगी।


सारण पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर...

  

Related Articles

Post a comment