अपराधियों की कमर तोड़ने में जुट गई सम्राट की पुलिस, मोतिहारी में 150 से अधिक अपराधियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू

पूर्वी चंपारण: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान NDA के नेताओं ने राज्य में माफिया और अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किये जाने का दावा किया था और अब वह जमीनी स्तर पर भी दिखने लगा है। राज्य में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार बनते ही अब बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में पूर्वी चंपारण की पुलिस ने एक साथ 150 फरार अपराधियों के खिलाफ सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। जिले की पुलिस ने ऐसे अपराधी जो लंबे समय से फरार हैं और सरेंडर करने की नोटिस के बावजूद अब तक सरेंडर नहीं किया है उनके विरुद्ध कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस कार्रवाई को महज एक औपचारिकता के तरह नहीं कर रही है बल्कि घर के दरवाजे खिड़की तक उखाड़ रही है और घर में रखे सामान भी जब्त कर रही है।

पूरी चंपारण की पुलिस ने करीब 150 अपराधियों के विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू कर दी है। अब पुलिस ने अपराधियों को सख्त चेतावनी दे दी है कि अपराध करने के बाद अब बचना मुश्किल है। अगर पुलिस की पकड़ से बच गए तो फिर रहने के लिए सर पर छत तक नहीं बचने देंगे। पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद अपराधियों में हड़कंप मचा है। पुलिस ने कुछ अपराधियों को अब अंतिम चेतावनी भी दी है कि अगर तय समय सीमा के अंदर सरेंडर नहीं किया तो फिर घर को जमींदोज कर दिया जायेगा। इसके साथ ही भारी संख्या में फरार अपराधियों के घर को रहने लायक नहीं छोड़ा है।

बता दें कि पुलिस हत्या, लूट, शराब कारोबार समेत अन्य गंभीर आपराधिक घटनाओं में शामिल अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अपराधियों के द्वारा अर्जित अवैध संपत्ति को जब्त करने के लिए भी सूची बनाई जा रही है साथ ही कई अपराधियों की सूची न्यायालय को सौंप भी दिया गया है। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद इन अपराधियों की अवैध संपत्ति को सरकार जब्त करना शुरू कर देगी।

  

Related Articles

Post a comment