आरा:-मछुआरों और मछली पालक किसानों को मिलेगी 4500 की सब्सिडी



सहार(संवाददाता)- सहार प्रखंड क्षेत्र के अंधारी गांव में भोजपुर मत्स्य कार्यालय द्वारा जागरूकता कैंप लगाया गया है। शनिवार को आयोजित इस जागरूकता कैंप में बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे राहत सह बचाव योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी दी गई। मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अशोक कुमार तथा विनय कुमार की अगुवाई में आयोजित इस कैंप में योजना के तहत प्रतिबंधित महीनों में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मछुआरों को किस्तों में मिलने वाले अंशदान की जानकारी दी गई। गौरतलब हो कि राज्य सरकार ने मछली पालको और मछुआरों को प्रतिबंधित माह जून से अगस्त तक नदियों में मछलियों के शिकार पर शिकार माही प्रतिबंध रहता है। ऐसे में मछुआरों को आर्थिक संकट से निकलने के लिए राज्य सरकार ने 15 -15 ₹ सौ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। शिकार माही प्रति बंधन से नदियों में मछलियों की प्रजनन दर बढ़ सकेगी तथा नदियों में मछलियों की संख्या बढ़ने से नदियों का इकोसिस्टम सही रहेगा। ऐसे में सरकार की ऐसी महत्वकांक्षी योजना से मछली शिकार पर निर्भर गरीब मछुआरों को आर्थिक राहत भी मिल सकेगी। इस दौरान कैंप में मत्स्य विकास पदाधिकारी पंकज चक्रवर्ती संतोष कुमार विपिन शर्मा साथ ही जीविका के समन्वयक चंदन कुमार मुकेश कुमार सादिक खान तथा दर्जनों मछुवारे मौजूद रहे।

  

Related Articles

Post a comment