विश्व हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अररिया एसडीओ को किया सम्मानित, कहा शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा संपन्न करवाना सराहनीय
- by Manjesh Kumar
- 26-Oct-2026
- Views
अररिया: दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में योगदान के लिए विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने अररिया के सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्वेतम दीक्षित जी को भगवा वस्त्र, प्रभु श्रीराम की तस्वीर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन के अररिया जिलाध्यक्ष पवन राज सहित जिला एवं नगर इकाई के सदस्य उपस्थित रहे। आशीष गोस्वामी ने धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में प्रशासन की भूमिका की सराहना की।
आशीष गोस्वामी ने कहा कि श्वेतम दीक्षित जी को पूर्णिया सदर अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर लंबे समय तक सेवा देने का अवसर भले ही नहीं मिला, लेकिन अपने कार्यकाल के दौरान धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में उनका योगदान सराहनीय रहा है। अररिया में भी दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में उनके प्रयास प्रशंसनीय हैं। उन्होंने कहा कि श्वेतम दीक्षित जी उनके बड़े भाई की तरह हैं। पूर्णिया में संगठन द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान उनका भरपूर सहयोग मिलता था। अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में उनके दिशा-निर्देशों और प्रशासनिक सहयोग से धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय एवं आपसी संबंध स्थापित करने में मदद मिलती थी। उनका सहयोग आज भी बना हुआ है।
आशीष गोस्वामी ने कहा कि आज अररिया में श्वेतम दीक्षित से मिलकर वही प्रेम, सम्मान और अपनापन महसूस हुआ। जब भी उनसे मुलाकात होती है, तो ऐसा नहीं लगता कि किसी प्रशासनिक पदाधिकारी से मिल रहे हैं। उनका सहज व्यवहार, आत्मीयता और अपनापन दिल को छू जाता है। वे कहीं भी रहें, उनसे मिलने का सिलसिला जारी रहेगा और उनके प्रति स्नेह एवं सम्मान हमेशा बना रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी पद पर रहना अलग बात है, लेकिन लोगों के साथ प्रेम, सम्मान और अपनापन बनाए रखना ही किसी व्यक्ति की वास्तविक पहचान होती है। उनका साथ उनका संबंध केवल प्रशासनिक सहयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें पारिवारिक आत्मीयता और आपसी सम्मान भी जुड़ा हुआ है। उनकी कार्यशैली, सहयोग की भावना और आत्मीय व्यवहार हमेशा सराहनीय रहे हैं।
आशीष गोस्वामी ने कहा कि सीमांचल क्षेत्र संवेदनशील है। यहां सनातन समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने और धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन एवं समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल क्षेत्र में हमारा संगठन प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सनातन समाज के हितों की रक्षा, धार्मिक आयोजनों की सफलता और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। हमारा उद्देश्य धर्म रक्षा, समाज सेवा एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ सनातन समाज के बीच एकता, सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करना है।
इस अवसर पर आशीष गोस्वामी जी के साथ प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी विशाल यादव, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, दीपक जायसवाल, गुंजन श्रीवास्तव, उमेश कुमार, सुशील कुमार, अररिया जिला अध्यक्ष पवन राज, जिला महामंत्री प्रभाकर प्रभात, केशव सिंह राजपूत, भवेश मंडल, अनमोल यादव, सैम सोनू एवं अमित मंडल सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a comment