सुल्तानगंज में अपराध निरोधक समिति ने लगाया कैंप, एसडीएम ने किया उद्घाटन
- by Manjesh Kumar
- 26-Oct-2026
- Views
सुल्तानपुर: दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के सुल्तानपुर के बल्दीराय इकाई द्वारा पारा चौराहे पर एक सेवा शिविर स्थापित किया गया।शिविर का उद्घाटन उपजिलाधिकारी बल्दीराय, तहसील अध्यक्ष (पदेन) उप्र अपराध निरोधक समिति द्वारा फीता काटकर किया गया। इस कैंप के माध्यम से विसर्जन के दौरान आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सहायता पहुंचाई जाएगी तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि समिति का उद्देश्य "पाप से घृणा करो, पापी से नहीं" के सिद्धांत पर समाज में अपराध को कम करने के लिए जागरूकता फैलाना है।
इस अवसर पर समिति के जिला सचिव/जेल विजिटर अमर बहादुर सिंह, तहसील सचिव/जिला प्रभारी बाल गोविन्द मौर्य, तहसील उपाध्यक्ष डॉ सलीम खान, थाना सचिव हलियापुर रामकरन साहू, अरुण अग्रहरी, राम जियावान यादव, धनंजय राठौर, राजेश कुमार यादव, हरिराम मुरी, दिनेश कुमार, रामकरन साहू, भोलानाथ मौर्य, संजय कुमार यादव, मोहित मौर्य, राजेश कुमार वर्मा, राम अवतार मौर्य, ललिता अग्रहरि, रामावती, मोहम्मद जुबेर, तनवीर आलम, विनय सेन, दल बहादुर यादव, मोहम्मद कपिल खान, राजेंद्र कुमार मौर्य, राकेश कुमार मौर्य, अरुण कुमार साहू, मोहम्मद रहमुद्दीन, खालिद रिजवान, संगम लाल मौर्या राकेश कुमार, शिवचंद यादव,राहुल दुबे सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Post a comment