चार वर्षों की संगठन सेवा का मिला सम्मान, प्रिया सिंह बनीं विश्व हिंदू वाहिनी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष

पूर्णिया: पूर्णिया में स्थित विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय कार्यालय में रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं महिला मोर्चा को मजबूत बनाने से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में पिछले चार वर्षों से महिला मोर्चा की जिला मंत्री के रूप में संगठन के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहीं प्रिया सिंह को पूर्णिया महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका झा ने प्रिया सिंह को मनोनयन पत्र सौंपकर जिले में महिला मोर्चा की कमान उनके हाथों में सौंपी। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रिया सिंह ने महिला मोर्चा की कार्यसमिति के विस्तार की प्रक्रिया भी शुरू कर दी।

विश्व हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि प्रिया सिंह ने पिछले चार वर्षों में निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ संगठन के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्हें विश्वास है कि वह नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए महिला मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाएंगी। संगठन धर्म रक्षा, समाज सेवा एवं राष्ट्र सेवा के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका झा ने कहा कि प्रिया सिंह रामनवमी की भव्य शोभायात्रा सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सक्रिय रही हैं। मातृशक्ति की भागीदारी बढ़ाने में उनका योगदान सराहनीय रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रिया सिंह के नेतृत्व में अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़कर धार्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी।

शर्मिला ठाकुर को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष का दायित्व ग्रहण करते ही प्रिया सिंह ने संगठन के विस्तार की पहल शुरू कर दी। इसी क्रम में उन्होंने महिला मोर्चा, पूर्णिया जिला कार्यसमिति की सदस्य शर्मिला ठाकुर को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने उम्मीद जताई कि शर्मिला ठाकुर संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए महिला मोर्चा को मजबूत बनाने में सहयोग करेंगी।

दो लोगों ने ग्रहण की संगठन की सदस्यता

बैठक के दौरान संगठन के सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक की उपस्थिति में सरदार गुरुदयाल सिंह एवं उमेश कुमार ने विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की सदस्यता ग्रहण की। संगठन के पदाधिकारियों ने दोनों का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि वे धर्म रक्षा, समाज सेवा एवं राष्ट्र सेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देंगे।

पदाधिकारियों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

प्रिया सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका झा सहित बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी विशाल यादव, दीपक जायसवाल, सरदार गुरुदयाल सिंह, उमेश कुमार, प्रकाश कुमार, सुजीत कुमार, महिला मोर्चा की सदस्य संगीता ठाकुर, नगर मंत्री काजल गुप्ता, प्रतिमा कुमारी, पूजा कुमारी, सोनाली कुमारी एवं सोनाक्षी कुमारी शामिल रहीं।

सभी ने विश्वास जताया कि प्रिया सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठन को मजबूत बनाने तथा धार्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

  

Related Articles

Post a comment