

ग्राम कचहरी सचिव से छिनतई का प्रयास : रुपए बचाने के लिए करते रहे जद्दोजहद, सड़क पर बदमाशो ने घसीटा
- by Raushan Pratyek Media
- 18-Oct-2023
- Views
Reporter/Rupesh Kumar
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में ग्राम कचहरी सचिव से बाइक सवार बदमाशों ने 1.72 लाख की छीनने की कोशिश की। वे रुपए से भड़ा बैग छोड़े नही। वे पैसे लूटने से बचाने के लिए लड़ते रहे। बदमाशो ने उन्हें करीब 50 मीटर तक सड़क पर बाइक से घसीटा। इसमें वह जख्मी हो गए। मौके पर जबतक लोग पहुंचे। बदमाश फरार हो गए। पूरा मामला काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कलमबग चौक स्तिथ सेंट्रल बैंक के समीप की है। जहा पीड़ित अपने रेलवे से रिटायर्ड पिता का पैसा निकालने के लिए बैंक पहुंचे थे। रुपए निकालने के बाद वे कुछ फल खरीदने के लिए पहुंचे। इसी दौरान बदमाशो ने घटना को अंजाम दिया। हालांकि, वे अपने रुपए बचाने में सफल रहे। घटना के बाद उन्होंने डायल 112 और काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पीड़ित से घटना के संबंध में जानकारी ली।
निजी काम से निकाले थे पैसा, पिता का लेना था दवाई:
पीड़ित ने पुलिस को बताया की उनका अनिल कुमार नाम है। वे मड़वन प्रखंड के भटौना पंचायत में ग्राम कचहरी सचिव है। उनके पिता कपीलदेव प्रसाद सिंह रेलवे से रिटायर्ड है। उनका पेंशन या पैसा सेंट्रल बैंक में आता है। वे लोग मूल रूप से करजा थाना के गोपालपुर के रहने वाले है। पिता की थोड़ी तबियत खराब है। उनके दवाई के लिए रुपए निकालने थे। साथ ही, जमीन के लिए पैसा चाइए था। इसको लेकर वे बैंक पहुंचे थे। जहा उन्होंने 1.72 लाख रुपए की निकासी किए। इसके बाद रूपए को बैग में रख लिए। इसके बाद फल खरीदने के लिए बैंक से बाहर निकले। बैंक के समीप ही फल खरीदने लगे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आ गए। रुपए से भड़ा बैग झपटने लगे। उन्होंने कसकर बैग पकड़कर रखा था। वे लड़खड़ा कर सड़क पर गिर गए। बदमाशो ने रुपए छीनने के लिए उन्हें सड़क पर घसीटा। लेकिन, वे बैग नही छोड़े। बैग नही छोड़ने और पकड़े जाने के दर से बदमाश फरार हो गए.
पीड़ित ने बताया की बदमाश की उम्र करीब 30 से 40 के अंदर होगी। एक ने हेलमेट पहना था। दूसरे ने हेलमेट नहीं पहना था। वे शक्ल देखकर पहचान सकते है। पुलिस को उन्होंने आरोपी का हुलिया बताया है। पुलिस उसके अनुसार जांच में जुटी है.
मामले में थानेदार मनोज कुमार साह ने बताया की रुपए छीनने की कोशिश की गई थी। लेकिन, बदमाश असफल हो गए। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। बदमाशो को चिह्नित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Post a comment